भारतीय अधिकारी अब अमेरिकी गुरुद्वारों में नहीं कर पाएंगे एंट्री, जानिए क्या है मामला
वॉशिंगटन। अमेरिका में सिख कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ ईस्ट कोस्ट' (SCCEC) और 'अमेरिकन गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी' (AGPC) ने भारतीय अधिकारियों और राजनयिकों क गुरुद्वारों में एंट्री पर बैन लगाने का फैसला लिया है। इनके अनुसार, अमेरिका के 96 गुरुद्वारों में दाखिल होने, नगर कीर्तन समेत किसी भी सामाजिक या धार्मिक प्रोग्राम का हिस्सा बनने पर बैन पर लगेगा। इसमें कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों के अलावा, जो भी शख्स भारत सरकार के साथ जुड़ा हुआ है, उन्हें गुरुद्वारों में आने नहीं दिया जाएगा।

अमेरिका में SCCEC और AGPC गुरुद्वारों के लिए बने बड़े संगठन है। अमेरिका में 'सिख फॉर जस्टिस' (SFJ) के समूह के सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नन ने कहा कि जो भी भारतीय अधिकारी इस बैन को नहीं मानते हुए गुरुद्वारों में एंट्री करेंगे, उनके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी। अमेरिका में सिख समुदायों ने इस बैन का समर्थन किया है।
SCCEC संगठन के कॉर्डिनेटर हिम्मत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जून 1984 में श्री हरमंदर साहिब (गोल्डन टेंपल) समेत 40 अन्य गुरुद्वारों हुए सैन्य आक्रमण के लिए भारतीय अधिकारी भी जिम्मेदार थे। इन अधिकारियों की वजह से सिख समुदायों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
ऐसा ही कुछ विरोध कनाडा में भी देखने को मिल रहा है, जहां के 14 गुरुद्वारों में भारतीय अधिकारियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। सिखों का आरोप है कि भारतीय दूतावास उनके साथ सही से बर्ताव नहीं करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications