ICJ में पाक अधिकारी से हाथ मिलाने से भारतीय राजनयिक का इनकार, सिर्फ नमस्‍कार से दिया जवाब

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में कुलभूषण जाधव के केस की सुनवाई के दौरान साउथ एशिया और सार्क में पाकिस्‍तान के डीजी मोहम्‍मद फैजल से हाथ मिलाने से भारत के राजनयिक दीपक मित्‍तल का इनकार।

हेग। सोमवार को नीदरलैंड की राजधानी हेग में स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में कुलभूषण जाधव की मौत की सजा पर सुनवाई शुरू हुई है। इस सुनवाई के दौरान उस समय एक अजीब नजारा देखने को मिला जब सार्क और साउथ एशिया में पाकिस्‍तान के डीजी मोहम्‍मद फैजल भारत के राजनयिक दीपक मित्‍तल से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े। दीपक ने 'हैंडशेक' को नजरअंदाज कर दिया और उसका जवाब सिर्फ नमस्‍कार से दिया।

ICJ में पाक अधिकारी से हाथ मिलाने से भारतीय राजनयिक का इनकार, सिर्फ नमस्‍कार से दिया जवाब

एक दूसरे को नजरअंदाज करते भारत-पाक

दीपक मित्‍तल विदेश मंत्रालय में पाकिस्‍तान डिवीजन के हेड हैं और जाधव के केस में वह भारत का नेतृत्‍व कर रहे हैं। मित्‍तल ने पाकिस्‍तान के बाकी प्रतिनिधिमंडल से तो हाथ मिलाया लेकिन फैजल से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। मित्‍तल ने यहां तक कि पाक सरकार की ओर से केस लड़ने वाले अटॉर्नी जनरल से भी हाथ मिलाया। मित्‍तल का यह रवैया कहीं न कहीं भारत-पाक के बीच उस तनाव को भी दर्शाता है जो इन दिनों चरम पर है। पिछले हफ्ते वित्‍त मंत्री अरुण जेटली जापान में एक कार्यक्रम के दौरान अपने पाकिस्‍तानी समकक्ष के साथ मौजूद थे और यहां पर भी दोनों देशों के बीच तनाव को साफ देखा गया था।

पुंछ की घटना ने बढ़ाया तनाव

कुलभूषण जाधव के पाकिस्‍तान के मिलिट्री कोर्ट की ओर से सुनाई गई सजा के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक नए सिरे पर है। इस तनाव की आग में घी काम किया पुंछ की घटना ने जिसमें दो भारतीय सैनिकों को सिर पाकिस्‍तानी सेना ने कलम कर दिया था। आठ मई को भारत ने जाधव की सजा पर रोक के लिए आईसीजे की शरण ली थी। भारत ने पाकिस्‍तान पर आरोप लगाया है कि उसने जाधव को काउंसलर मुहैया न कराकर विएना संधि को तोड़ा है। नौ मई यूनाइटेड नेशन की कानूनी शाखा आईसीजे ने जाधव पर आए पाकिस्‍तान मिलिट्री कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी। भारत ने आईसीजे में कहा है कि जाधव को ईरान से किडनैप कर लिया गया। जबकि वह ईरान में इंडियन नेवी से रिटायर होने के बाद बिजनेस कर रहे थे। भारत ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि जाधव का भारत सरकार से कोई संबंध है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+