ओमान में भारतीय नर्स का मर्डर, पाकिस्तान का रहने वाला पड़ोसी गिरफ्तार
मस्कट। ओमान में केरल की रहने वाली एक भारतीय नर्स की हत्या कर दी गई है। चिक्कू रॉबर्ट नामक यह महिला बताते हैं कि गर्भवती थी और ओमान के सलाह सिटी स्थित बदर अल समा हॉस्पिटल में काम करती थी।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस पर रिपोर्ट मांगी है और पुलिस ने राबर्ट के पाकिस्तान मूल के पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।
ओमान की मीडिया के मुताबिक नर्स चिक्कू को 12 से भी ज्यादा बार चाकूओं से गोदा गया था। उनकी चार माह पहले ही शादी हुई थी और अपने पति के साथ रहती थीं। पति-पत्नी दोनों एक ही अस्पताल में काम करते थे।
सलाह में भारत के काउंसलर मनप्रीत सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि चिक्कू अपने अर्पाटमेंट में मृत पाई गई थीं। उन्हें रात में 10 बजे ड्यूटी पर जाना था लेकिन वह नहीं पहुंची। इसके बाद उनके पति घर पहुंचे तो उन्होंने उनकी लाश देखी।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने घटना पर ओमान की सरकार से रिपोर्ट मांगी है साथ ही यहां बसे भारतीयों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications