इंडियन नेवी को मिला आकाश का 'बाहुबली', MH-60R multi-role हेलीकॉप्टर बेड़े में शामिल
अमेरिका से इंडियन नेवी को MH-60R multi-role हेलीकॉप्टर मिल गये हैं। जिससे इंडियन नेवी की क्षमता में भारी इजाफा होगा।
नई दिल्ली, जुलाई 17: अमेरिका ने इंडियन नेवी की ताकत में और इजाफा करने के लिए दो मल्टी रोल हेलीकॉप्टर एमएच-60 सौंप दिए हैं। यूनाइटेड स्टेट्स नेवी ने शुक्रवार को सैन डिएगो के नॉर्थ आइलैंड में नेवल एयर स्टेशन पर भारतीय नौसेना को दो सिकोरस्की MH-60R मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर सौंपे हैं। भारतीय नौसेना को मिले पहले दो MH-60R 'रोमियो' हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी अमेरिका और भारत के बीच रक्षा सहयोग और साझेदारी के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।
Recommended Video

अमेरिका से मिला एमएच-60 आर हेलीकॉप्टर
रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन नेवी ने अमेरिका से 24 एमएच-60 आर हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला किया है। जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थे और उन्होंन भारत की ऐतिहासिल यात्रा की थी, उस वक्त फरवरी 2020 में दोनों देशों के बीच हेलीकॉप्टर को समझौता हुआ था और अमेरिका ने हेलीकॉप्टर समझौते को लेकर मंजूरी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक इन हेलीकॉप्टरों की कीमत करीब 240 करोड़ डॉलर है। सैन डिएगो के नौसेना हवाई अड्डे पर अमेरिकी नौसेना के अधिकारियों ने भारतीय नौसेना के अधिकारियों को एक समारोह के दौरान ये हेलीकॉप्टर सौंपे हैं। इस समारोह के दौरान अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू भी शामिल हुए थे।

बेहद शक्तिशाली है हेलीकॉप्टर
राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि मल्टी रोल हेलीकॉप्टर बेड़ों का भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होना भारत अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका की दोस्ती लगातार नयी ऊंचाईयों को छू रही है। वहीं, आपको बता दें कि एमएच-60 आर हेलीकॉप्टर की मेक्सिमर स्पीड करीब 267 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसकी रेंज 834 किलोमीटर तक है। रिपोर्ट के मुताबिक एमएच-60 आर हेलीकॉप्टर करीब 8.38 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्ताल से बढ़ सकता है और इसका वजन करीब 6 हजार 895 किलोग्राम है। ये हेलीकॉप्टर दुनिया के सबसे शक्तिशाली हेलीकॉप्टर्स में से एक माना जाता है और अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, डेनमार्क और सऊदी अरब भी इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, अब ये हेलीकॉप्टर इंडियन नेवी के बेड़े में भी शामिल हो गया है।

हर मौसम के लिए उपयुक्त
एमएच-60 आर हेलीकॉप्टर की सबसे बड़ी खासयत ये है कि ये भारत के हिसाब से काफी अनुकूल है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में मौसम बदलते रहते हैं और ये हेलीकॉप्टर हर मौसम में एक समान काम करता है। इसके साथ ही इसका इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अलग अलग रेस्क्यू ऑपरेशन में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि एमएच-60 आर हेलीकॉप्टर के इंडियन नेवी में शामिल होने से थ्री डायमेंशनल क्षमता बढ़ेगी, इसके साथ ही इस हेलीकॉप्टर को खतरनाक हथियारों से भी लैश किया जा सकता है। ये हेलीकॉप्टर अलग अलग तरह के उड़ानों के लिए ही स्पेशल डिजाइन किया गया है।
अमेरिका में ट्रेनिंग
एमएच-60 आर हेलीकॉप्टर चलाने वाले पायलटों को फिलहाल अमेरिका में ट्रेनिंग दी जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक एमएच-60 आर हेलीकॉप्टर आर्मी के कई युद्धक अभियानों में शामिल किया जा सकता है और देश के अंदर आने वाले किसी और दूसरे खतरों के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन सबके अलावा इमरजेंसी मिशन के दौरान और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल इंडियन नेवी कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications