मंगेतर से मिलने को बेताब भारतीय इंजीनियर घुसा रनवे पर, फिर जो हुआ वह चौंकाने वाला था
Recommended Video

शारजहा। वेलेंटाइन-डे पर अपनी मंगेतर से मिलने की बेताबी में एक 26 साल का भारतीय इंजीनियर चोरी से यूएई के शारजाह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे में घुस गया। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं हैं। क्यों उसने यह अपने प्यार के खातिर किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सिविल इंजीनियर की पहचान आरके के रूप में की गई है। बिना पासपोर्ट के ही विमान में सवार होने के प्रयास में एयरपोर्ट की दीवार फांदकर रनवे पर पहुंचा था।

मैं एक आजाद इंसान हूं और हमारी जिंदगी केवल हमारी है
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उसके पासपोर्ट को उसकी कंपनी ने जब्त कर लिया है। शारजाह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंजीनियर ने स्थानीय न्यूज एजेंसी खलीज टाइम्स को बताया कि, मैं एक आजाद इंसान हूं और हमारी जिंदगी केवल हमारी है। मैं यह सब इसलिए किया क्योंकि मैं अपनी मंगेतर से मिलने के लिए भारत वापस आना चाहता था। मुझे इसकी बिल्कुल चिंता नहीं थी कि इसके लिए मुझे कौन सी कीमत अदा करनी पड़ेगी।

कंपनी ने जब्त किया पासपोर्ट
शारजाह शरिया कोर्ट में सुनवाई के दौरान, न्यायाधीश मेहमुद अबू बेकर को आरोपी ने बताया कि घटना के दिन वह अपने फ्लैट में अपने सभी सामान छोड़कर अपना बटुए लेकर, रात में हवाई अड्डे पहुंचा था। रिपोर्ट के मुताबिक, वह बाड़ पर चढ़कर रनवे पर घुसा, वह विमान में प्रवेश की कोशिश कर रहा था। इंजीनियर ने बताया कि वह टिकट नहीं खरीद सकता है क्योंकि उसका पासपोर्ट कंपनी ने जब्त कर लिया है। इसके बाद उसने तय किया वह बिना पासपोर्ट के यात्रा करेगा। अगर वह पकड़ा जाता है तो उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां से उसे अपना पासपोर्ट मिल जाएगा। इसके बाद कोर्ट चाहे तो उसे डिपोर्ट कर दे।

मैं अपनी मंगेतर के बिना नहीं रह सकता हूं
आरके का कहना है कि उसे एक सामान लोडर से देखा गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसे पुलिस हिरासत में लिया गया और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरके ने आगे कहा कि मैं अपनी मंगेतर के बिना नहीं रह सकता हूं। मैं अपने मां-बाप को अपनी शादी के लिए तैयार करना चाहता हूं। वहीं लड़की के मां-बाप को दोनों के रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। आरके ने कहा कि उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए कोई पछतावा नहीं है। वह घर जाना चाहता है और शादी करना चाहता है।
-
Noida International Airport: देश का पहला 'नेट जीरो' एयरपोर्ट, एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे की 10 बड़ी बातें -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications