फ्लाइट में यौन उत्‍पीड़न के दोषी भारतीय को UK में मिली एक वर्ष की सजा

लंदन। यूनाइटेड किंगडम में एक भारतीय को फ्लाइट में एक महिला का यौन उत्‍पीड़न करने पर एक वर्ष की सजा सुनाई है। इस व्‍यक्ति का नाम हरदीप सिंह है और इसकी उम्र 36 वर्ष बताई जा रही है। हरदीप मुंबई से मैनचेस्‍टर जा रही फ्लाइट पर एक महिला के यौन उत्‍पीड़न के दोषी पाए गए हैं। सजा पूरी होने पर हरदीप को देश प्रत्‍यर्पित किया जाएगा। ग्रेटर मैनचेस्‍टर पुलिस के एयरपोर्ट टीम की डीटेक्टिव काउंसिल कैथरीन इवांस ने बताया कि फ्लाइट के टेक ऑफ करने से ही हरदीप सिंह का बर्ताव काफी अजीब था।

flight-uk.jpg

अकेले सफर कर रही थी महिला

हरदीप ने यह पता लगाया कि महिला अकेले सफर कर रही है। फिर उसके बाद उसने उसके साथ गलत तरह से शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश की। उस महिला ने साफ कर दिया था कि वह उससे बात नहीं करना चाहती है, हरदीप नहीं माने। कैथरीन ने आगे कहा कि जब महिला और फ्लाइट के बाकी पैंसेजर्स सो गए तो हरदीप ने महिला का यौन उत्‍पीड़न किया। वह जाना चाहती थी लेकिन हरदीप ने उन्‍हें ऐसा नहीं करने दिया। वह महिला डर की वजह से सदम में आ गई थी लेकिन इसके बाद उसने पूरी ताकत से हरदीप को दूर किया और भाग कर सबको अलर्ट किया। 23 फरवरी को कोर्ट ने सुनवाई में कहा कि महिला की उम्र 20 वर्ष है और वह मुंबई से आ रही थी। ऑफिसर का कहना है कि सिंह इस महिला की दूसरी तरफ वाली सीट पर थे। हरदीप छह माह के टूरिस्‍ट वीजा पर ब्रिटेन जा रहे थे। वह मुंबई से ही फ्लाइट में सवार हुए थे और उन्‍होंने इस महिला के साथ बात करने की कोशिश भी की। लेकिन महिला की इसमें कोई रूचि नहीं थी।

बार-बार बात करने की कोशिश

हरदीप ठीक से इंग्लिश नहीं बोल पा रहे थे। इसके बाद जब फ्लाइट ने टेक ऑफ कर लिया तो सिंह ने उस महिला से पूछा कि क्‍या जो महिला उनके बाजू में बैठी है वह उनकी मां है। महिला उस समय फिल्‍म देख रही थीं, उन्‍होंने अपना हेडफोन हटाकर जवाब दिया। इसके बाद भी हरदीप ने उनसे बात करने की कोशिशें कीं। इसके बाद महिला वॉशरूप जाना चाहती थी। उसने सिंह से किनारे होने का अनुरोध किया इस पर भी सिंह ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। जब महिला सो रही थी तो उसने महसूस किया कि सिंह उन्‍हें गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे हैं। एयरक्राफ्ट में सभी लोग सो रहे थे। महिला लगातार हरदीप को मना कर रही थी और उसने उनका हाथ ह‍टाने की कोशिश भी की। करीब 15 मिनट बाद महिला वहां से भागने में कामयाब हुई और उसने प्‍लेन के पीछे हिस्‍से में मौजूद केबिन क्रू के सदस्‍य को सिंह की हरकत के बारे में बताया। शिकायत के बाद हरदीप को महिला के पास से हटाया गया और मैनचेस्‍टर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग पर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआत में हरदीप अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते आ रहे थे।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+