पाकिस्तान ने जर्मनी में कश्मीर राग अलापा, भारत ने दिया करारा जवाब

बागची ने कहा कि, ऐसे देश आतंकवाद को रोकने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाते हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि, ऐसे देश आतंकवाद के शिकार लोगों के साथ घोर अन्याय भी करते हैं।

पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) ने जर्मनी जाकर जम्मू-कश्मीर का राग अलापा है। पाकिस्तान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir issue) को लेकर दिए बयान पर भारत के विदेश मंत्रालय (Indian Foreign Ministry) ने पलटवार किया है। मंत्रालय ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ सदस्यों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद को समाप्त करने के लिए भूमिका निभानी चाहिए।

पाकिस्तान का जर्मनी में कश्मीर राग

पाकिस्तान का जर्मनी में कश्मीर राग

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कश्मीर मसले पर जर्मनी और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने जर्मनी और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की तरफ से जम्मू-कश्मीर पर की गई टिप्पणियों पर कहा कि दुनिया के अहम और कर्तव्यनिष्ठ सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद को खत्म करने के लिए भूमिका निभानी चाहिए।

भारत ने दिया करारा जवाब

भारत ने दिया करारा जवाब

मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बगाची ने कहा कि वैश्विक समुदाय के सभी गंभीर सदस्यों की वैश्विक आतंकवाद को समाप्त करने की भूमिका और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर दशकों से आतंकवादी अभियान का खामियाजा भुगत रहा है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां जारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां जारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि, जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां अभी भी जारी हैं। आतंकवाद का शिकार विदेशी नागरिक भी हुए हैं। अरिंदम बागची ने आगे कहा कि जब कोई राष्ट्र ऐसे खतरों को नहीं पहचानते, वह निजी स्वार्थ या उदासीनता के कारण शांति को प्रभावित करते हैं।

आतंकवाद को खत्म करने के लिए काम करें

आतंकवाद को खत्म करने के लिए काम करें

बागची ने कहा कि, ऐसे देश आतंकवाद को रोकने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाते हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि, ऐसे देश आतंकवाद के शिकार लोगों के साथ घोर अन्याय भी करते हैं।

पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाता रहेगा

पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाता रहेगा

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और एफएटीएफ 26/11 हमले में पाकिस्तानी आतंकियों की संलिप्तता की जांच कर रहा है। विदेश मंत्राय का यह जवाब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भु्ट्टो के उस बयान पर आया है, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। भुट्टो ने बर्लिन में अपने जर्मनी के समकक्ष एनालेना बारबॉक के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जम्मू-कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के बिना दक्षिण एशिया में शांति संभव नहीं है। बिलावल ने कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+