नाबालिग लड़कियों की खतना करती थी डॉक्टर, दर्द से चीख उठती थी लड़कियां, ऐसा चला पता, हुई गिरफ्तार
44 वर्षीय महिला डॉक्टर जुमना नगरवाला को गिरफ्तार किया गया है। जुमना पर नाबालिग लड़कियों का खतना करने का आरोप है।
न्यूयॉर्क। अमेरिका में छह से आठ साल की बच्चियों का खतना करने का मामला सामने आया है। अमेरिका में इस तरह का ये पहला मामला बताया जा रहा है। खतना करने के आरोप में भारतीय मूल की 44 वर्षीय महिला डॉक्टर जुमना नगरवाला को गिरफ्तार किया गया है। जुमना पर कई नाबालिग लड़कियों का खतना करने का आरोप है।

डॉक्टर को अमेरिका के मिशिगन राज्य से गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, अमेरिका के कई राज्यों से नगरवाला के मिशिगन स्थित क्लीनिक पर बच्चियां खतना के लिए लाईं गईं उन्होंने इनका खतना किया। बताया गया है कि डॉक्टर छह से आठ वर्षीय लड़कियों का खतना करती थी। महिलाओं का खतना अमेरिकी कानून में अपराध है और इसके लिए पांच साल की जेल की सजा हो सकती है। हालांकि मिशिगन समेत 26 अमेरिकी राज्यों में यह अपराध नहीं है।
खतना पर अमेरिकी न्याय विभाग सख्त
डॉक्टर नगरवाला की गिरफ्तारी के बाद उसे डेट्राइट की संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। न्याय विभाग के आपराधिक संभाग के कार्यवाहक सहायक अटॉर्नी जनरल केनेथ ब्लैंको ने मामले पर कहा कि ये कृत्य डॉक्टर के उसूलों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि न्याय विभाग अमेरिका में महिलाओं का खतना जैसे क्रूर कृत्यों पर लगाम लगाएगा। दुनियाभर में कई देशों में किशोरावस्था में लड़कियों के खतना का रिवाज है जबकि बहुत सारे देशों में ये अपराध की श्रेणी में है।
खतना में पुरुषों की तरह ही महिलाओं के जननांग को आंशिक रूप से काट दिया जाता है। महिलाओं का खतना सबसे ज्यादा शैशवावस्था से लेकर 15 वर्ष की उम्र के बीच किया जाता है। यह रिवाज अफ्रीकी देशों में सबसे ज्यादा है। इसको लेकर दुनियाभर में विरोध भी होता रहा है और इसे बंद करने मांग उठती रही है। मानवाधिकार संगठनों के लगातार विरोध के बावजूद दुनियाभर से महिलाओं के खतना की खबरें सामने आती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications