भारतीय नस्ल का दुनिया में डंका, ब्राजील में 40 करोड़ में बिककर बनी सबसे महंगी गाय, जानें खासियत
Nellore Cow: भारतीय नस्ल की एक गाय ने ब्राजील में दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मिनास गैरेस में हुई एक नीलामी में इस अनोखी गाय को 4.8 मिलियन डॉलर यानी 40 करोड़ रुपए में खरीदा गया, जिससे यह दुनिया की सबसे महंगी गाय बन गई है। यह कोई साधारण गाय नहीं, बल्कि नेल्लोर नस्ल की वियाटिना-19 है, जिसका वजन 1101 किलोग्राम है, जो अपनी ही नस्ल की औसत गायों से लगभग दोगुनी है।
वियाटिना-19 केवल अपने भारी-भरकम शरीर के लिए नहीं, बल्कि अपनी अनूठी आनुवंशिक विशेषताओं (जेनेटिक्स) के लिए भी मशहूर है। यह गाय इतनी खास है कि इसके भ्रूण दुनियाभर में निर्यात किए जाते हैं, ताकि अन्य देशों में भी इस नस्ल की गायें विकसित की जा सकें। इतना ही नहीं इसने प्रतिष्ठित मिस साउथ अमेरिका खिताब भी जीता है, जिससे इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई।

Nellore Cow: भारतीय मूल की है यह सुपरस्टार गाय
नेल्लोर नस्ल की इस गाय का असली घर भारत है, जहां इसे ओंगोल नस्ल के नाम से जाना जाता है। यह खासतौर पर आंध्र प्रदेश के ओंगोल क्षेत्र में पाई जाती है और अपनी असाधारण सहनशक्ति के लिए पहचानी जाती है।
अत्यधिक गर्मी सहन करने, बीमारियों से लड़ने और कठिन परिस्थितियों में भी जीवित रहने की इसकी क्षमता इसे बेहद कीमती बना देती है। यही कारण है कि अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में इस नस्ल की जबरदस्त मांग है।
ये भी पढ़ें: Cow welfare scheme : अगर आपने पाली है गाय तो हो जाएंगे मालामाल! जानिए क्या है योगी सरकार की योजना?
Nellore Cow दिखने में भी बेहद खास
इस गाय की भव्यता इसकी बनावट से भी झलकती है-आकर्षक सफेद फर, कंधों पर उभरा हुआ कूबड़ और ढीली त्वचा इसे ना सिर्फ देखने में शानदार बनाती हैं, बल्कि इसे गर्मी से लड़ने में भी मदद करते हैं। इसकी त्वचा गर्मी को दूर करने में सहायक होती है, जबकि इसका कूबड़ वसा को जमा करता है, जिससे यह कठिन समय में भी खुद को पोषण देने में सक्षम रहती है।
Nellore Cow की ब्राजील में क्यों बढ़ी इतनी डिमांड?
नेल्लोर नस्ल को 1800 में पहली बार ब्राजील में लाया गया था। तब से इसने वहां की पशुधन उत्पादकता में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है। इसकी मांसपेशियों वाली मजबूत बनावट, उच्च प्रजनन क्षमता और कठिन परिस्थितियों में जीवित रहने की ताकत ने इसे ब्राजील में बेहद लोकप्रिय बना दिया है।
ये भी पढ़ें: Raipur Cow News: गाय और दुकानदार के बीच अटूट रिश्ता, बैठती है गद्दी पर, खुद दरवाजा खोलकर आती है शोरूम
तो आखिर क्यों है दुनिया Nellore Cow की दीवानी?
वियाटिना-19 की ऐतिहासिक नीलामी ने यह साबित कर दिया कि भारतीय नस्ल की गायें दुनियाभर में कितनी बेशकीमती हैं। इसकी मजबूत काया, अनूठे जेनेटिक्स और अत्यधिक सहनशीलता इसे बाकी नस्लों से अलग बनाते हैं। इस गाय की रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री ना केवल भारतीय पशुपालन की श्रेष्ठता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दिखाती है कि भारतीय नस्लें वैश्विक स्तर पर कितना बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications