Raipur Cow News: गाय और दुकानदार के बीच अटूट रिश्ता, बैठती है गद्दी पर, खुद दरवाजा खोलकर आती है शोरूम
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक गाय और दुकान मालिक की एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिस सुनकर और देखकर हर कोई हैरान है। गाय दुकान में इस तरह पहुंचती है जैसे कि वह वहां सभी को वर्षों से जानती हो। लोग जहां दुकान मालिक की तारीफ कर रहे वहीं उस गाय को देखने के लिए लोग दुकान पर पहुंच रहे हैं। हर कोई अपनी आंखों से इस प्रेम के रिश्ते को देखना चाहता है। अपने मोबाइल में कैद करना चाहता है।
दरअसल, यह मामला है पंडरी स्थित महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट का जहा एक गाय रोज कपड़े के शोरूम में पहुंच जाती है। खुद दरवाजा खोलकर शोरूम के अंदर घुस जाती है और मालिक की गद्दी पर बैठ जाती है। वह 1 घंटे तक गद्दी पर ही बैठी रहती है। इस दौरान शोरूम का मालिक गाय को प्यार से दुलारते हैं। उसे सेब खिलाते हैं। गाय और दुकान मालिक के प्रेम को देखकर लोग प्राचीन काल में कृष्ण और गाय के बीच प्रेम के बारे में चर्चा करते हैं। दुकान मालिक ने खुद बताया कि आखिर गाय कब उनकी दुकान पर आई और कैसे इस तरह से अपना प्रेम बरसाने लगी।

कपड़ा शोरूम के मालिक अखिल जैन पद्म डाकलिया गाय को प्यार से 'चंद्रमणि' कहकर पुकारते हैं। यहां तक की चंद्रमणि उनके घर भी पहुंच जाती है। इस दौरान उनकी पूरी फैमिली चंद्रमणि को प्यार-दुलार देते हैं। उसे प्यार से सहलाते हैं। गाय को प्रसाद के रूप में रोज 5 से 6 किलो सेब खिलाते हैं। उसका 300 किलोग्राम वजन है।
पहली बार धनतेरस के दिन दुकान में पहुंची थी गौ माता
दुकान के मालिक पद्म डाकलिया के मुताबिक चंद्रमणि गाय पहली बार वर्ष 2016 में धनतेरस के दिन दुकान के अंदर खुद गेट खोलकर घुस गई थी। उस दौरान उसे देखकर वहां के स्टाफ घबराकर भगाने लगे थे। लेकिन मालिक पद्म डाकलिया ने ईश्वर का शुभ संकेत मानकर उन्हें ऐसा करने से मना किया। उसे प्रसाद खिलाया। तब से लेकर आज तक गाय के दुकान में आने का सिलसिला बरकरार है।
लोग एप्पल वाली गाय कहकर पुकारते हैं
साड़ी के शोरूम के मालिक पदम डाकलिया का कहना है कि गाय को सेब इतना पसंद है कि लोग इसे एप्पल वाली गाय भी कहते हैं। गाय को भारत में माता कहकर पुकारा जाता है। यह उनका सौभाग्य है कि गौ माता उनकी दुकान पर आती है. उन्हें सेवा करने का मौका मिलता है। साथ ही उन्होंने कि गाय केवल दूध के लिए ही उपयोगी नहीं मानी जाती, बल्कि गोमूत्र गोबर और उनकी पॉजिटिव एनर्जी का भी बड़ा महत्व है।












Click it and Unblock the Notifications