US: सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों का खालिस्तानियों को करारा जवाब, भारी संख्या में इकट्ठा होकर निकाली रैली
Indian Americans Rally: बीते कुछ महिनों से देश से बाहर विदेशों में खालिस्तान समर्थकों की रैलियां और प्रदर्शन बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आगजनी की कोशिश की थी, जिसके जवाब में अब भारतीय समर्थकों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर खालिस्तानियों को टक्कर दी है।
भारत के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर इकट्ठा होकर भारतीय तिरंगा लहराया।

खालिस्तानियों को कड़ा संदेश
जैसा विदेश में हो रही घटनाओं से पता लग रहा है कि खालिस्तानी लगातार देश विरोधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कहीं वो तिरंगा के अपमान करते दिखाई देते हैं तो कहीं भारत के खिलाफ नारे लगाते हैं।
आगजनी के बाद अब दिया जवाब
हाल ही 2 जुलाई को खालिस्तान समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी की कोशिश की थी। घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद अब भारतीय-अमेरिकी लोगों ने एकजुटता का संदेश देते हुए सैन फ्रांसिस्को में उसी भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने एक शांति रैली निकाली।
भारतीयों के समर्थन का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग भारत के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों के हाथ में तिरंगा है और खलिस्तानियों को एकड़ा का कड़ा संदेश देते दिखाई दे रहे हैं।
कड़ी कार्रवाई की मांग
सैन फ्रांसिस्को और उसके आसपास के एरिया से भारी संख्या में भारतीय अमेरिकी लोगों ने शुक्रवार को हिंसा के खिलाफ रैली निकाली। साथ ही मांग कि की आगजनी के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications