भारत, ब्रिटेन के बीच असैन्य परमाणु समझौता
लंदन| भारत और ब्रिटेन ने गुरुवार को एक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये। वार्ता के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ एक साझा बयान जारी करते हुए मोदी ने कहा कि आज हमने एक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह हमारे पारस्परिक विश्वास का प्रतीक है।
भारत को वैश्विक स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी का केंद्र बनाने को समझौते के लिए सहयोग वैश्विक परमाणु उद्योग में सुरक्षा को मजबूत करेगा।
मोदी और कैमरन दोनों ने भरोसा और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में यह रिश्ता और मजबूत और प्रगाढ़ होगा और दोनों देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा।
पीएम ने कहा कि लंदन में हम एक रुपया बॉन्ड की शुरुआत करेंगे। यह वह पड़ाव है, जहां से भारतीय रेलवे के सफर की शुरुआत होती है।













Click it and Unblock the Notifications