Operation Sindoor: 'पाकिस्तान डर कर युद्धविराम की भीख मांगी', अमेरिकी रक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी का दावा

Operation Sindoor: अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रूबिन ने भारत द्वारा हाल ही में किए गए ऑपरेशन 'सिंदूर (Operation Sindoor) को सटीक और निर्णायक बताया है। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर न केवल पाकिस्तान (Pakistan) की जवाबी कार्रवाई को निष्फल किया, बल्कि उसे युद्ध विराम की गुहार लगाने पर मजबूर कर दिया।

Operation Sindoor

'पाकिस्तान की हालत डरे हुए कुत्ते जैसी हो गई'

अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टिट्यूट में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में कार्यरत रूबिन ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, पाकिस्तान की हालत उस डरे हुए कुत्ते जैसी हो गई, जो अपनी दुम दबाकर भागता है। भारत ने उसके एयरफील्ड्स को निष्क्रिय कर दिया, जिससे पाकिस्तान जवाब देने की स्थिति में ही नहीं रह गया।

भारत ने जीता कूटनीतिक और सैन्य युद्ध

रूबिन ने कहा कि, भारत ने सैन्य और कूटनीतिक दोनों ही स्तरों पर जीत हासिल की है। उन्होंने कहा,'आज पूरी दुनिया की नजर पाकिस्तान की आतंकवाद को समर्थन देने वाली भूमिका पर है। भारत ने यह ध्यान भटकाने की बजाय केंद्रित किया कि आतंकवाद के पीछे असली हाथ कौन है।'

उन्होंने यह भी कहा कि, 'पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के अधिकारी आतंकवादियों के जनाजे में शामिल होकर खुद को बेनकाब कर चुके हैं।अब दुनिया यह देख रही है कि पाकिस्तानी सेना और आतंकवादी संगठनों में कोई फर्क नहीं है। यही पाकिस्तान के पतन की असली जड़ है।'

'पाकिस्तान फिर बुरी तरह हारा'

एक इतिहासकार के रूप में रूबिन ने कहा,'पाकिस्तान ने हर बार भारत के साथ युद्ध की शुरुआत की है और हर बार खुद को विजेता मानने की गलती की है। लेकिन इस बार वो भ्रम भी नहीं रह गया। यह चार दिवसीय युद्ध पाकिस्तान की शर्मनाक हार में बदल गया।'

उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, तो भारत ने सटीक हमलों के जरिए उनके एयरबेस, रडार, और कम्युनिकेशन सिस्टम को नष्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें India Pakistan War: भारत के एयर स्ट्राइक से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, हर राज्य से मांगी नुकसान की रिपोर्ट

पाकिस्तानी सेना और नेतृत्व पर उठे सवाल

रूबिन ने पाकिस्तानी सेना को कैंसर बताया जो देश की व्यवस्था को भीतर से खोखला कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया, 'क्या जनरल असीम मुनीर अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे? क्या पाकिस्तानी जनरलों का अहंकार उनके देश के भविष्य से भी बड़ा है? पाकिस्तान को अब अपने अंदर की गंदगी साफ करनी होगी। लेकिन सवाल ये है कि क्या अब बहुत देर हो चुकी है?'

ये भी पढ़ें India-Pak War: 'आप मुझे हजार बार गद्दार कहें, पर हमारे बहुत लोग मारे गए'- पाकिस्तानी पत्रकार नूरानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+