Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु बम, चीन की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा, ये कैसी विनाशक रेस?

Indian Nuclear Weapons: भारत ने पहली बार परमाणु हथियार विकसित करने की ग्लोबल रेस में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है और ताजा रिपोर्ट से पता चला है, कि दुनिया भर में तनाव बढ़ने के कारण कई देशों ने अपने परमाणु शस्त्रागार में भारी वृद्धि की है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास अब 2024 में 172 परमाणु हथियार हो गये हैं, जो पाकिस्तान से ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि पाकिस्तान के पास 170 परमाणु वॉरहेड हैं।

India has overtaken Pakistan in global race to develop nuclear weapons

पाकिस्तान से ज्यादा भारत के पास परमाणु बम

भारत ने पिछले साल आठ नए परमाणु हथियार विकसित किए हैं, जिससे 2023 में उसके शस्त्रागार में 164 से बढ़कर इस साल 172 हो गए हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान की संख्या पिछले साल जितनी ही रही है। SIPRI की रिपोर्ट पुष्टि करती है, कि सभी नौ परमाणु-सशस्त्र देशों - संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजराइल ने अपने परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण जारी रखा है और नई हथियार प्रणालियों को तैनात किया है।

चीन का परमाणु भंडार पिछले साल के 410 से बढ़कर 2024 में 500 हो गया है और उसके पास कुल 476 संग्रहित वारहेड हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया के पास 50 परमाणु हथियार हैं, जो 2023 के मुकाबले 20 ज्यादा है, और इजराइल के पास 90 वारहेड हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के पास सभी परमाणु हथियारों का 90 प्रतिशत है। वाशिंगटन के पास 5,044 परमाणु हथियारों का भंडार है, जबकि रूस के पास 5,580 हैं। अनुमान है कि रूस ने जनवरी 2023 की तुलना में परिचालन बलों के साथ लगभग 36 ज्यादा परमाणु वारहेड तैनात किए हैं।

भारत ने कहां तैनात किए हैं परमाणु बम?

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के परमाणु शस्त्रागार, जिसका 2010 के दशक तक एकमात्र विश्वसनीय उपयोग पाकिस्तान को रोकना था, उसने अब पूरे चीन को निशाना बनाने में सक्षम लंबी दूरी की मिसाइलों का विकास करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि भारत के पास अब ऐसे परमाणु मिसाइल आ गये हैं, जो चीन के किसी भी हिस्से में मार करने में सक्षम हैं।

भारत ने 1999 से परमाणु का पहले इस्तेमाल नहीं करने की (NFU) नीति का पालन किया है, लेकिन भारत ने अब अपनी इस नीति में थोड़ा बदलाव किया है और कहा है, कि भारत बड़े पैमाने पर विनाश के गैर-परमाणु हथियारों के हमलों का जवाब देने के लिए परमाणु बलों का भी उपयोग कर सकता है।

SIPRI का अनुमान है, कि जनवरी 2024 तक भारत के पास करीब 80 ऑपरेशनल मिसाइलें थीं। कम से कम तीन नई भूमि-आधारित बैलिस्टिक मिसाइलें विकास के चरण में थीं: मध्यम दूरी की अग्नि-पी और मध्यम दूरी की अग्नि-वी ऑपरेशनल तैनाती के करीब थीं, जबकि इंटरकॉन्टिनेंटल रेंज वाली एक वैरिएंट, इंटरकॉन्टिनेंटल अग्नि-VI, डिजाइन चरण में है। भारत शौर्य के नाम से जानी जाने वाली K-15 पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का भूमि-आधारित वेरिएंट भी बना रहा है।

इसके अलावा, भारत ने चार से छह बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों (एसएसबीएन) का बेड़ा तैयार किया है। INS अरिहंत को 2018 में भारत के पहले 'निवारक गश्ती दल' के रूप में लॉन्च किया गया था और INS अरिघाट को नवंबर 2017 में लॉन्च किया गया था, और इसकी तैनाती 2024 में किसी समय होने की उम्मीद है। कम से कम दो अतिरिक्त अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बियों की तैनाती की भी योजना बनाई गई है।

SIPRI की रिपोर्ट से क्या पता चलता है?

SIPRI के मुताबिक, भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया वर्तमान में बैलिस्टिक मिसाइलों पर कई वारहेड तैनात करने की क्षमता बना रहे हैं। जबकि, रूस, फ्रांस, यूके, यूएसए और हाल ही में चीन के पास ये क्षमता आ चुकी है। इससे तैनात वारहेड में तेजी से संभावित वृद्धि होगी, साथ ही परमाणु-सशस्त्र देशों के लिए एक बार में ज्यादा लक्ष्यों को नष्ट करने शक्ति आ जाएगी।

SIPRI के डायरेक्टर डैन स्मिथ ने कहा, कि 'जबकि शीत युद्ध के युग के हथियारों को धीरे-धीरे नष्ट किए जाने के कारण परमाणु वारहेड की वैश्विक कुल संख्या में गिरावट जारी है, लेकिन अफसोस की बात है, कि हम साल-दर-साल ऑपरेशनल परमाणु वारहेड की संख्या में वृद्धि देख रहे हैं।'

उन्होंने कहा, कि 'यह प्रवृत्ति जारी रहने की संभावना है और आने वाले वर्षों में शायद इसमें तेजी आएगी और यह बेहद चिंताजनक है।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+