पाकिस्‍तान ने UN को सौंपा डॉजियर, भारत ने कहा-जरा एबटाबाद भी याद कर लो

न्‍यूयॉर्क। भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के मसले पर पाकिस्‍तान को आईना दिखाया है। यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में पाकिस्‍तान की तरफ से एक डॉजियर पेश किया गया था। भारत ने पाक के इस कदम पर उसकी आलोचना की है। साथ ही पाक को फटकार भी लगाई है। भारत ने कहा है कि पाकिस्‍तान वह सरजमीं है जहां पर यूएन की तरफ से प्रतिबंधित आतंकियों को पनाह दी जाती है। पाकिस्तान ने यूएन के मुखिया, एंटोनियो गुटारेशे को एक डोजियर सौंपा है। इस डॉजियर में पाक ने भारत पर आतंकवाद भड़काने का आरोप लगाया है।

india-pakistan.jpg

एबटाबाद में ढेर हुआ था लादेन

पाक की तरफ से डॉजियर ऐसे समय में पाक की तरफ से दिया गया जब भारत ने भी एक डॉजियर सौंपा था। भारत की तरफ से यह डॉजियर 19 नवंबर को नगरोटा की घटना के बाद सौंपा गया था। नगरोटा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्‍मद के उन चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया था जो एक बड़े हमले की फिराक में भारत आए थे। भारत की ओर से यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल के कुछ सदस्यों को नगरोटा मुठभेड़ से संबंधित एक डोजियर भेजा गया था। पाकिस्तान के इस कदम का जवाब देते हुए भारत के प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से दिया गया 'कई झूठ का डोजियर' शून्य विश्वसनीयता रखता है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के लिए मनगढ़ंत और झूठी कहानियां गढ़ना कोई नई बात नहीं है। आगे उन्होंने कहा, 'क्या आपको एबटाबाद याद है, पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र की ओर से गैरकानूनी करार दिए आतंकवादियों को पनाह देता है।' पाकिस्‍तान स्थित एबटाबाद वही जगह है जहां पर 2 मई, 2011 को अमेरिकी नेवी सील कमांडो ने 9/11 के मास्टर माइंड अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को ढेर कर दिया था। ओसामा बिन लादेन को सिर पर गोली मारी गई थी। उसने पाकिस्तान में ही खुद को छिपा रखा था। लादेन पाकिस्‍तान आर्मी कैंट के करीब ही रह रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+