चीन में गायब भारतीय बिजनेसमैन, सरकार ने जिनपिंग सरकार से मांगी जानकारी

भारत ने चीन में गायब हुए अपने एक नागरिक के बारे में चीन की जिनपिंग सरकार से जानकारी मांगी है। एक भारतीय नागरिक के बारे में चीन के झेजियांग प्रांत में गायब होने की खबरें हैं और शंघाई में भारतीय अथॉरिटीज ने चीन की सरकार से जवाब मांगा है। सरकार के सूत्रों की ओर से इस बारे में बताया गया है।

बीजिंग। भारत ने चीन में गायब हुए अपने एक नागरिक के बारे में चीन की जिनपिंग सरकार से जानकारी मांगी है। एक भारतीय नागरिक के बारे में चीन के झेजियांग प्रांत में गायब होने की खबरें हैं और शंघाई में भारतीय अथॉरिटीज ने चीन की सरकार से जवाब मांगा है। सरकार के सूत्रों की ओर से इस बारे में बताया गया है। मंगलवार को शंघाई स्थित भारतीय कांसुलेट की ओर से चीन के विदेश मंत्रालय ऑफिस से कूटनीतिक तरीके से संपर्क किया गया है।

chinese-indian-businessman

स्‍थानीय व्‍यापारियों से हुआ था विवाद

भारत की ओर से मुंबई के रहने वाले तबरेज अकबाराली बाना के बारे में जानकारी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि बाना, चीन की ईवू कमोडिटी मार्केट से पिछले कुछ दिनों से गायब है। बाना का स्‍थानीय व्‍यापारियों से कुछ विवाद हो गया था और इस बात की चिंता जताई गई है कि उनका अपहरण किया जा चुका है। बाना कुछ दिनों पहले ईवू पुलिस स्‍टेशन गए थे और यहां पर उन्‍होंने स्‍थानीय व्‍यापारियों की ओर से उन्‍हें मिल रही धमकियों के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही वह गायब हैं।

भारतीय अधिकारियों को इस बात का डर है कि उन लोगों ने उनका अपहरण किया है जो पैसे एंठनें के लिए विदेशी व्‍यापारियों का अपहरण कर लेते हैं। पारिवारिक सूत्रों की ओर से कहा गया है कि शायद बाना को गलत व्‍यक्ति के चक्‍कर में किडनैप कर लिया गया है। सैंकड़ों भारतीय ईवू बाजार जाते हैं और यह बहुत बड़ा कमोडिटी मार्केट है। लोग यहां से सामान लेकर आते हैं और फिर उसे भारत में आउटलेट्स पर बेचते हैं। साल 2012 में चीन में दो भारतीय व्‍यापारी सुंदर अग्रवाल और दीपक रहेजा के साथ कुछ लोगों का व्‍यापारिक विवाद हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+