क्या पाकिस्तान को फिर सता रहा है भारत की एयरस्ट्राइक का डर? 24 अगस्त तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
India Pakistan airspace conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड्डयन व्यवस्था पर असर डालता दिख रहा है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों पर एयरस्पेस प्रतिबंध लगाए थे। अब पाकिस्तान ने इस प्रतिबंध को एक बार फिर एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है।
नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) के तहत जारी इस निर्देश के अनुसार, यह प्रतिबंध 19 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:50 बजे से प्रभाव में आ गया और 24 अगस्त सुबह 5:19 बजे (IST) तक लागू रहेगा। इस निर्देश के तहत भारतीय सिविल और सैन्य विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

भारत ने भी बंद कर रखा है अपना एयरस्पेस
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपने-अपने हवाई क्षेत्र बंद कर रखे हैं। इस फैसले की शुरुआत 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक भीषण आतंकी हमले के बाद हुई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठन पर डाली गई, जिसके बाद भारत ने 24 अप्रैल को जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए और उसी दिन से पाकिस्तान के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया। वहीं भारत ने 30 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है।
ये भी पढ़ें India vs Pakistan फिर से? भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं-'पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच, बेशर्मी है'
हवाई क्षेत्र विवाद की टाइमलाइन
- 22 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत।
- 24 अप्रैल: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद किया।
- 30 अप्रैल: भारत ने भी जवाबी कदम उठाते हुए पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद किया।
- मई से अब तक: दोनों देशों ने समय-समय पर अपने-अपने प्रतिबंधों को लगातार बढ़ाया है।
फिलहाल समाधान के कोई संकेत नहीं
भारत और पाकिस्तान के बीच यह 'जैसे को तैसा' वाला हवाई क्षेत्र प्रतिबंध, दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाता है। अब तक कोई कूटनीतिक समाधान सामने नहीं आया है और इस विवाद का असर न सिर्फ क्षेत्रीय उड़ानों पर पड़ रहा है, बल्कि एयरलाइनों की लागत भी काफी बढ़ गई है। इससे अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी असर पड़ा है, जहां विमानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें India Bans Pakistan Airspace: PM मोदी की 1 घंटे चली हाईलेवल मीटिंग, भारत ने बंद किया PAK के लिए एयरस्पेस












Click it and Unblock the Notifications