India Bans Pakistan Airspace: PM मोदी की 1 घंटे चली हाईलेवल मीटिंग, भारत ने बंद किया PAK के लिए एयरस्पेस
India Bans Pakistan Airspace: पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस 23 मई तक बंद कर दिया है। यह फैसला बुधवार (30 अप्रैल) रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई एक घंटे लंबी हाईलेवल मीटिंग के बाद सामने आया, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, NSA अजित डोभाल और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी शामिल थे। उधर, पाकिस्तान ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित और स्कार्दू के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
भारत ने पाकिस्तान के लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है, यानी अब पाकिस्तान की कोई भी फ्लाइट भारतीय एयरस्पेस में नहीं आ सकेगी। अगर कोई फ्लाइट इस जोन में आती है, तो कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पाकिस्तान ने पहले ही 23 अप्रैल को भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। अब भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यही कदम उठाया है।

पाकिस्तान की इकोनॉमी पर होगा असर
- पाकिस्तान की फ्लाइट्स को थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश जैसे देशों में जाने के लिए अब लंबा रूट लेना होगा।
- इससे फ्यूल खर्च बढ़ेगा और टिकट महंगे होंगे, जिससे पाकिस्तान की पहले से खराब इकोनॉमी पर और दबाव बढ़ेगा।
पहलगाम आतंकी हमला: क्यों बढ़ा तनाव?
- 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने ली, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है।
- हमले के बाद पूरे भारत में गुस्से की लहर है, और विपक्ष भी सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
भारत-पाकिस्तान तनाव पर आज के 7 बड़े अपडेट्स?
- भारत ने एयरस्पेस 23 मई तक पाकिस्तान के लिए बंद किया।
- PM आवास पर हाईलेवल मीटिंग, जिसमें बड़े सैन्य और कूटनीतिक फैसले लिए गए।
- भारत और पाकिस्तान के DGMO ने हॉटलाइन पर बात की, भारत ने सीजफायर उल्लंघन पर चेतावनी दी।
- NSA बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी बनाए गए चेयरमैन।
- CCS की बैठक में सुरक्षा पर चर्चा, यह CCS की दूसरी आपात बैठक थी।
- अमेरिकी राजदूत ने पाकिस्तान में विदेश मंत्री से मुलाकात की, तनाव कम करने की कोशिश।
- पाक सेना ने इंटरनेशनल बॉर्डर की कई पोस्ट खाली कीं, झंडे भी हटा लिए गए।
लगातार दो दिन PM मोदी ने की मीटिंग
आपको बता दें कि बीते दिन यानी 29 अप्रैल को भी पीएम मोदी ने अपने आवास में डेढ़ घंटे की हाईलेवल मीटिंग की थी। इस दौरान, पीएम मोदी ने भारतीय सेना को पहलगाम आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के समय, तरीका और टारगेट तय करने की पूरी स्वतंत्रता दे दी। पीएम ने कहा था कि सेनाओं को इस हमले के जवाब देने का पूरा अधिकार है।












Click it and Unblock the Notifications