मानव सभ्यता को खत्म कर देगा भारत पाक परमाणु युद्ध

कृषि उत्पादन पर पड़ेगा असर
आईपीपीएनडब्ल्यू के अध्यक्ष हेलफांद ने कहा कि विकासशील दुनिया में एक अरब लोगों की मौत और परमाणु बमों के फटने से पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाले कुप्रभाव से निश्चित रूप से अब तक की सबसे भयंकर तबाही होगी, जिससे कि मानव सभ्यता का अंत हो जाएगा।
अमेरिकी बमों से भी ज्यादा शक्तिशाली हैं भारत पाक के परमाणु हथियार
परमाणु हथियारों के प्रयोग पर किये गये अध्ययन में यह बताया गया है कि 1945 में अमेरिका ने जिन परमाणु बमों का प्रयोग हिरोशिमा और नागासाकी पर किया था, आधुनिक परमाणु बम उनसे भी अधिक शक्तिशाली हैं। ( गौर हो कि अमेरिका द्वारा किये गये परमाणु हमले में दो लाख लोगों की मौत हुई थी।) परमाणु हथियारों के प्रयोग की आशंका और संभावित विनाश के आकलन के बाद हेलफांद ने कहा है कि इन खतरों को मिटाने के लिए दुनिया को मिलकर काम करना चाहिए और परमाणु बमों को नष्ट कर देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications