चीन को पछाड़कर भारत बना दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश, रिपोर्ट में किया गया दावा
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान था कि भारत इस साल के अंत तक दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। लेकिन वर्ल्ड पॉपुलेशन रीव्यू के आंकड़े पर गौर किया जाए तो भारत पहले ही इस मुकाम को हासिल कर चुका है।

File Image: PTI
हाल में ही ये खबर आई थी कि चीन की जनसंख्या में 60 सालों में पहली बार गिरावट आई है। हालांकि अब ऐसा कहा जा रहा है कि चीन का 'सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश' का तमगा खत्म हो गया है। भारत ने इस मामले में चीन को समय से पहले ही पीछे छोड़ दिया है। भारत अब दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन चुका है।

भारत की आबादी चीन से 50 लाख अधिक
ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक संस्था वर्ल्ड पॉपुलेशन रीव्यू ने एक आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े के मुताबिक 2022 के अंत तक भारत की आबादी 141.70 करोड़ थी। इस बीच चीन सरकार ने मंगलवार अपनी आबादी का जो आंकड़ा जारी किया गया है, उसमें उसने देश की आबादी 141.20 करोड़ बताई है। इसका साफ मतलब है भारत की आबादी चीन से 50 लाख अधिक हो चुकी है।

समय से पहले ही भारत ने हासिल किया मुकाम
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र का अनुमान था कि भारत इस साल के अंत तक दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। लेकिन वर्ल्ड पॉपुलेशन रीव्यू के आंकड़े पर गौर किया जाए तो भारत ने समय से पहले ही इस मुकाम को हासिल कर लिया है। इसके अलावा एक और रिसर्च प्लेफॉर्म है जिसने भारत को दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बताया है। मैक्रोट्रेंड्स की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक भारत की आबादी 142.8 करोड़ हो चुकी है।

साल 2011 में हुई थी आखिरी जनगणना
आपको बता दें कि भारत की तरफ से आबादी को लेकर हाल में कोई ताजा आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। भारत में आखिरी जनगणना साल 2011 में हुई थी। भारत एक दशक में एक बार अपनी जनसंख्या का आंकड़ा जारी करता है। इस हिसाब से भारत को साल 2021 में ही नया आंकड़ा जारी करना था, लेकिन कोविड संकट के चलते इसे टाल दिया गया। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि भारत अगली जनगणना कब कराने जा रहा है।

भारत के पक्ष में बढ़ती आबादी
बढ़ती आबादी भारत के लिए चिंता की बात है मगर एक चीज जो देश के पक्ष में जाती है कि भारत की आधी आबादी की उम्र 30 साल से कम है। भारत की दो तिहाई आबादी ऐसी है जिसका जन्म भारत में शुरू हुए उदारीकरण के दौर के बाद हुआ है। वहीं अगर चीन की बात की जाए तो वहां की 16-59 साल के बीच की आबादी जिसे वो वर्किंग ग्रुप मानते हैं, 62% रह गई है, जो कि दशक भर पहले 70% हुआ करती थी।

2050 तक 8 देशों की बढ़ेगी आबादी
आंकड़ों से जाहिर है कि चीन तेजी से बूढ़ा होता जा रहा है वहीं भारत की आबादी का बड़ा हिस्सा युवा है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2022 और 2050 के बीच दुनिया की जनसंख्या में अनुमानित वृद्धि का आधे से अधिक केवल 8 देशों में देखने को मिलेगा। कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया ऐसे देश हैं जहां आबादी में वृद्धि देखने को मिलेगी।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications