भारत ने पाकिस्तान से दाउद इब्राहीम, हाफिज सईद व लखवी की संपत्ति को जब्त करने को कहा

नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के खिलाफ भारत सरकार अपना रुख लगातार सख्त करती जा रही है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से दाउद सहित आतंकी हाफिज सईद और जकिउर रहमान लखवी की संपत्ति को जब्त करने को कहा है। तीनों ही यूएन की सुरक्षा परिषद के द्वारा अपना सर्कुलर जारी किया है और तीनों को ही आर्थिक मदद नहीं दिये जाने का भी आदेश है।[जानिये दाउद इब्राहीन के 25 नये नाम]

यूएनएससी ने अल कायदा और तालिबान को संदिग्ध लोगों की सूचि में रखा है और इन तीनों के खिलाफ पाबंदियां भी लगा रखी है। यूएन के सदस्य का कहना है कि यह पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि आतंकी संगठनों के इन सरगनाओं की संपत्ति को जब्द करके इन्हें मिलने वाली आर्थिक मदद पर रोक लगायी जाए।

वहीं भारत के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो भारत आधिकारिक रूप से पाकिस्तान से पूछा है कि तीनों ही आतंकियों के संपत्ति को जब्त किया गया है या नहीं। वहीं अगर इनकी संपत्ति को जब्त नहीं किया गया है तो इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

भारत 1993 से ही इस बात को कहता आ रहा है कि दाउद पाकिस्तान में है लेकिन पाकिस्तान इस बात से हमेशा से ही इनकार करता आ रहा है। गौरतलब है कि हाफिज सईद पाकिस्तान में आजादी से घूमता है और सभी तरह की सुविधायें उसे पाक सरकार मुहैया कराती है। उधर मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंट लखवी को भी रिहा कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+