इरशाद अहमद सीरिया में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, विदेश मंत्रालय ने दी इसकी जानकारी
ओमान की राजधानी मस्कट में भारतीय दूतावास के काउंसलर इरशाद अहमद को सीरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इरशाद अहमद जल्द ही पद संभालेंगे। इस बीच, विदेश राज्य मंत्री (MoS) वी मुरलीधरन ने हाल ही में सीरिया के प्रधान मंत्री हुसैन अर्नस के साथ विकास साझेदारी, व्यापार और क्षमता निर्माण सहित भारत-सीरिया द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।
मुरलीधरन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सीरिया के दमिश्क में सीरिया के प्रधान मंत्री, हुसैन अर्नौस के साथ एक सार्थक बैठक करके खुशी हुई। भारत और सीरिया के बीच विकास साझेदारी, व्यापार और क्षमता निर्माण सहित व्यापक द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

यह घटनाक्रम विदेश राज्य मंत्री की देश की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान सामने आया। दमिश्क में मुरलीधरन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले, राज्य मंत्री ने दमिश्क में एंटिओक और पूरे पूर्व के सिरिएक पैट्रिआर्क, मोर इग्नाटियस एफ़्रेम II से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications