भारत के आर्थिक विकास का साझेदार है नीदरलैंड: हेग में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बताया कि नीदरलैंड भारत में पांचवा सबसे ज्यादा निवेश करने वाला देश है। भारत में नीदरलैंड की कंपनियां निवेश कर रही हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यात्रा के अंतिम पड़ाव में नीदरलैंड पहुंचे वहां कैटशुस में डच प्रधानमंत्री मार्क रूट ने पीएम मोदी का स्वागत किया। साथ ही दोनों नेताओं ने प्रेस स्टेटमेंट जारी किया। डच पीएम ने कहा कि भारत अब एक वैश्विक आर्थिक शक्ति है, भारत और नीदरलैंड के संबंध 1947 से ही अच्छे रहे हैं और बीते दिनों में और भी मजबूत हुए है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत में निवेश को लेकर नीदरलैंड अच्छा सहयोगी देश है।

भारत के आर्थिक विकास का साझेदार है नीदरलैंड: हेग में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने द हेग में डच प्रधानमंत्री मार्क रुट के साथ अधिकारिक बैठक की फिर बाद में साझा प्रेस स्टेटमेंट जारी की गई। इस दौरान पीएम मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए डच पीएम का धन्यवाद दिया। और नीदरलैंड को भारत का सहयोगी देश बताया। भारतीय पीएम ने कहा कि भारत को नीदरलैंड की मदद से ही मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजाइम की सदस्यता मिल पाई। पीएम मोदी ने बताया कि नीदरलैंड भारत में पांचवा सबसे ज्यादा निवेश करने वाला देश है। भारत में नीदरलैंड की कंपनियां निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में नीदरलैंड के निवेशकों ने भारत में तीसरा सबसे बड़ा निवेश किया है और यह बढ़ता ही जा रहा है।

प्रधनमंत्री मोदी ने नीदरलैंड को भारत का पारंपरिक सहयोगी देश बताया। दोनों देशों की साझा प्रेस कांफ्रेंस में डच प्रधानमंत्री मार्क रूट ने भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बताया और कहा कि वो भारत से सहयोग के लिए उत्सुक है।

इससे पहले जब पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंचे थे तो वहां पीएम मोदी को देखने के लिए वहां रह रहे भारतीय लोगों की भीड़ जमा हो गई इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर नीदरलैंड में रह रहे भारतीयों का अभिवादन स्वीकार किया और और उनसे मुलाकात की। आपको बता दें कि इस साल भारत और नीदरलैंड्स अपने कूटनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+