UNHRC में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया छवि खराब करने का आरोप, 'पहले अपने यहां देखे भेदभाव'
जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन के स्थायी प्रतिनिधि सेंथिल कुमार ने पाकिस्तान को एक बार फिर आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) का इस्तेमाल भारत के खिलाफ झूठ फैलाने में कर रहा है। सेंथिल कुमार ने यूएनएचआरसी के 42 सत्र के दौरान कहा कि हम पाक को सुझाव देंगे कि वह अपने देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ फैली घृणा, भेदभाव और असहिष्णुता पर ध्यान दे।

भारत की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने पाकिस्तान को सलाह दी कि वह यहां नफरत, भेदभाव और असहिष्णुता के मामलों को देखे। यूएनएचआरसी का सत्र 9 सितंबर को शुरू हुआ है जो कि 27 सितंबर तक जारी रहेगा।
सेंथिल कुमार ने आगे कहा कि हम भारत के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने के लिए पाकिस्तान द्वारा परिषद का लगातार इस्तेमाल करने पर निंदा करते हैं। हम पाकिस्तान को सलाह देंगे कि वह पीओके, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध में अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत, भेदभाव और असहिष्णुता से जुड़े अपने मामलों को देखे।
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान द्वारा बड़ी-बड़ी बातें कहने से विश्व समुदाय का ध्यान पाकिस्तान में धार्मिक व जातीय अल्पसंख्यकों के खात्मे और उनपर चल रहे मुकदमे से नहीं हटा सकता, चाहे वो ईसाई, सिख, शिया, अहमदिया या हिंदू अल्पसंख्यक हों। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान ने सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसे उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications