‘G20 में भारत ने यूक्रेन मुद्दे को हावी नहीं होने दिया’, रूसी विदेश मंत्री ने जमकर की भारत की तारीफ

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध को हावी नहीं होने देने के लिए भारत की जमकर सराहना की है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लावरोव ने कहा कि भारत ने जी20 एजेंडे का यूक्रेनीकरण नहीं होने दिया।

रूसी विदेश मंत्री ने जी20 के राजनीतिकरण के प्रयासों को रोकने के लिए भारत के प्रति आभार व्यक्त किया और शिखर सम्मेलन को 'सफल' बताया। उन्होंने कहा, "शिखर सम्मेलन निश्चित रूप से सफल रहा है।"

India didnt let G20 agenda be Ukrainised

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव कहा कि भारत ने यूक्रेन सहित कई मुद्दों पर पश्चिमी देशों को अपना दृष्टिकोण आगे बढ़ाने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ''यह कई मायनों में महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन है। यह हमें कई मुद्दों पर आगे बढ़ने का रास्ता प्रदान करता है।''

रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने पश्चिम देशों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम देश केवल यह मांग कर सकते हैं कि रूस अपनी आक्रामकता बंद कर दे और यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करे।

उन्होंने कहा कि कीव शासन ने अपने देश की क्षेत्रीय अखंडता को अपने हाथों से नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हमारे कुछ पश्चिमी सहयोगी भी इसे समझते हैं, लेकिन आप अच्छी तरह जानते हैं कि वे रूस की रणनीतिक हार पर अपना दांव लगा रहे हैं।

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने आरोप लगाया कि पश्चिम ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकासशील देशों को सालाना 100 अरब डॉलर देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए कुछ नहीं किया है।

लावरोव ने कहा कि अभी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन यह शिखर सम्मेलन एक मील का पत्थर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जी-20 की अध्यक्षता कर रहे भारत की सक्रिय भूमिका का भी उल्लेख करना चाहूंगा, जिसने इतिहास में पहली बार वैश्विक दक्षिण से जी-20 देशों को वास्तव में एकजुट किया है। हमारे ब्रिक्स साझेदार ब्राजील, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका विशेष रूप से सक्रिय रहे हैं।

उन्होंने कहा, जी-20 के अध्यक्ष के रूप में भारत ने पहली बार ग्लोबल साउथ की स्थिति मजबूत की है। मैं जी-20 के राजनीतिकरण के प्रयासों को रोकने के लिए भारत के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि जैसा कि हम दुनिया में सत्ता के नए केंद्र देख रहे हैं, इससे साफ है कि पश्चिम का आधिपत्य नहीं रह पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+