PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात पर चीन के दावे को भारत ने किया खारिज, जानिए विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

India Denies China's Claims On PM Modi-Xi Jinping Meet: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात को लेकर चीन के उस दावे को भारत ने नकार दिया है, जिसमें कहा गया था, कि बातचीत के लिए भारत की तरफ से पहल की गई थी।

चीन ने दावा किया है, कि दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक भारत के अनुरोध पर हुई थी, जिसकी भारत के शीर्ष सरकारी सूत्रों ने खंडन किया है और कहा है, कि ये अनुरोध "चीनी पक्ष की तरफ से लंबित अनुरोध" था।

PM Modi-Xi Jinping Meet

सरकारी सूत्रों ने कहा है, कि "चीनी पक्ष की ओर से द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध लंबित था।"

भारत सरकार के सूत्रों ने कहा, कि "दोनों नेताओं ने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान लीडर्स लाउंज में "अनौपचारिक बातचीत" की है।"

चीनी दावे को भारत ने नकारा

चीनी विदेश मंत्रालय ने दावा किया है, कि "राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23 अगस्त को भारत के अनुरोध पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी।"

बैठक में दोनों नेता संपूर्ण वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर "तेजी से तनाव कम करने" के लिए काम करने पर सहमत हुए, जहां जून 2020 से तनाव जारी है, जब दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भिड़ गए थे।

चीन ने कहा है, कि दोनों नेता अपने देशों के अधिकारियों को एलएसी पर सैनिकों की शीघ्र वापसी पर काम करने का निर्देश देने पर भी सहमत हुए हैं।

भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, कि "यह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत की गई है। प्रधान मंत्री ने अन्य ब्रिक्स नेताओं के साथ बातचीत की। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में, प्रधान मंत्री ने एलएसी और भारत-चीन सीमा के अन्य क्षेत्रों पर अनसुलझे मुद्दों पर भारत की चिंताओं पर प्रकाश डाला।"

वहीं, एक चीनी रीडआउट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच "वर्तमान चीन-भारत संबंधों और साझा हित के अन्य सवालों पर विचारों का स्पष्ट और गहन आदान-प्रदान हुआ है।"

चीन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, कि "राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस बात पर जोर दिया, कि "चीन-भारत संबंधों में सुधार दोनों देशों और लोगों के साझा हितों को पूरा करता है, और दुनिया और क्षेत्र की शांति, स्थिरता और विकास के लिए भी अनुकूल है"।

चीनी विदेश मंत्रालय ने शी के हवाले से कहा, कि "दोनों पक्षों को अपने द्विपक्षीय संबंधों के समग्र हितों को ध्यान में रखना चाहिए और सीमा मुद्दे को ठीक से संभालना चाहिए, ताकि संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में शांति की रक्षा की जा सके।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+