NSG पर चीन ने कहा- भारत को करना चाहिए NPT पर हस्ताक्षर

NSG में भारत की सदस्यता पर चीन ने कहा है कि अगर भारत NPT पर हस्ताक्षर करे तो यह सर्वेश्रेष्ठ चीज है।

नई दिल्ली। भारत और चीन के शीर्ष परमाणु विशेषज्ञों ने बीजिंग में दूसरी वार्ता के दौरान परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता के लिए 'ठोस और रचनात्मक' बातचीत की।

वार्ता का यह दूसरा दौर सोमवार को संपन्न हुआ। इस दौरान चीन का कहना है कि भारत को परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर कर देना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार 13 सिंतबर को दिल्ली में इस तरह की पहली बैठक के पश्चात दोनों मुल्कों ने बीजिंग में एनएसजी के मुद्दे पर चर्चा जारी रखी।

nsg

जारी रहेगी वार्ता

सूत्रों के अनुसार वार्ता ठोस और रचनात्मक रही। बताया गया कि यह वार्ता जारी रहेगी।

इस वार्ता में भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमनदीप सिंह गिल (निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा) और चीन की ओर से विदेश मंत्रालय के महानिदेशक वांग कून वार्ता का नेतृत्व कर रहे हैं।

चीन ने रोकी थी राह

बता दें कि इसी साल जून में सियोल में हुई बैठक के दौरान चीन ने भारत की एनएसजी सदस्यता पर यह कहते हुए रोड़ा अटका दिया था कि भारत की ओर से एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किया गया है।

साथ ही यह भी कहा था कि ये नियम चीन के बनाए हुए नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने बनाए हैं।

गौरतलब है कि एनएसजी में भारत की सदस्यता के लिए अमेरिका सहित कई देश समर्थन कर रहे हैं लेकिन चीन की ओर से रोक लगा दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+