'उम्मीद है कि जो मैंने कहा उसे अमेरिकियों ने देखा होगा...', कनाडा के आरोपों पर जयशंकर की दो टूक
S Jaishankar on Canada's allegations: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि वह जानते हैं कि भारत-कनाडा के बीच चल रहे विवाद पर अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने इस मामले पर एक-दूसरे के विचार स्पष्ट कर दिए हैं।
शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधिथ करते हुए एस जयशंकर ने कहा कि, ''मैंने देखा कि अमेरिकियों ने क्या कहा है, और उम्मीद है कि अमेरिकियों ने वह देखा है जो मैंने कहा है। मुझे लगता है कि हम दोनों ने अपने-अपने विचार स्पष्ट कर दिए हैं...इसलिए मैं वास्तव में नहीं जानता, इसके अलावा मैं और क्या इसमें जोड़ सकता हूं।''

कनाडा में हिंसा और उग्रवाद की घटना बड़ा मुद्दा है: जयशंकर
जयशंकर ने आगे कहा कि इस मामले में बड़ा मुद्दा कनाडा में हिंसा और उग्रवाद की घटनाओं के संबंध में है, जिसे भारत ने चिह्नित किया है।
जयशंकर ने कहा कि, 'कोई भी घटना अलग नहीं होती और कोई भी घटना हमेशा एक साथ नहीं होती। हर चीज के लिए एक संदर्भ होता है और वहां कई समस्याएं होती हैं, इसलिए व्यक्तिगत मामलों के मुद्दों में, मुझे लगता है कि हमें देखना होगा...संबंधित सरकारों को एक-दूसरे से बात करनी होगी, और देखना होगा कि वे इसे कैसे आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन कनाडा का एक बड़ा मुद्दा है और मुझे लगता है कि बड़े मुद्दे को उजागर किया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि बड़ा मुद्दे को भारत ने चिह्नित किया है।'
मैंने जो कहा, वो अमेरिकियों के लिए नया है: जयशंकर
जयशंकर ने आगे कहा, 'भारत में, यह किसी के लिए हैरान करने की बात नहीं होगी अगर आप उन्हें बताएं कि कनाडा में ऐसे लोग हैं जो हिंसा, अलगाववाद की वकालत कर रहे हैं, वहां का ऐसा ही इतिहास है। सभी भारतीयों ने इसे नोटिस भी किया है, मुझे शक है कि बहुत कम अमेरिकी इसे जानते हैं। मुझे लगता है कि आज की बैठक में मैंने जो कुछ कहा वह अमेरिकियों के लिए नया था।'












Click it and Unblock the Notifications