कनाडा का वीजा बंद करने के पीछे क्या थी वजह? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 5 महीने बाद किया खुलासा

भारत के विदेश मंत्री एस जयंशकर ने भारत-कनाडा विवाद पर बयान दिया है। उन्होंने कनाडा के लिए वीजा जारी नहीं किए जाने को लेकर भी बाते की हैं। टीवी 9 के व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे के मंच पर जयशंकर ने अपनी बात रखी है।

व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे मंच पर 'राइज ऑफ द ग्लोबल साउथ' सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "हमें कनाडा के लिए वीजा जारी करने के काम को निलंबित करना पड़ा क्योंकि हमारे राजनयिकों के लिए वहां पर काम करना सुरक्षित नहीं था।"

ndia-canada-resume-visa-services-s-jaishankar

एस जयशंकर ने कहा कि हमारे राजनयिकों को लगातार डराया और धमकाया गया था, ऐसे बुरे वक्त में उन्हें कनाडाई सिस्टम से बहुत सपोर्ट नहीं मिल रहा था। जयशंकर ने कहा कि हम एक ऐसे दौर में पहुंच गए थे जब वे बतौर मंत्री राजनयिकों को उस तरह की हिंसा में भेजने का जोखिम नहीं उठा सकते थे जो उस समय कनाडा में चल रही थी।

विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत में आए बदलावों के बारे में बात करते कहा कि 10 सालों में देश में बड़ा बदवाल आया है। 10 साल पहले हम आर्थिक रैंकिंग में 11वें पायदान पर थे लेकिन अब 5वें पर नंबर पर आ गए हैं। दुनिया में आपकी छवि में भी बड़ा बदलाव आया है। हमारे बारे में दुनिया में पहले की तुलना में छवि काफी बदल गई है।

आपको बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच बढ़े तनाव के बाद भारत ने 21 सितंबर को वीजा सर्विस सस्पेंड कर दी थीं। भारतीय विदेश मंत्रालय के तत्कालीन प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि कनाडा में हमारे डिप्लोमैटिक यूनिट को धमकियां मिल रही हैं। वे अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि वीजा सर्विसेज सस्पेंड की गई हैं।

उन्होंने कहा था कि कनाडा आतंकियों को रहने और उनके मंसूबों को अंजाम देने की जगह दे रहा है। हालांकि 26 अक्टूबर से भारत ने एक बार फिर से वीजा सर्विस शुरू करने का फैसला किया। एंट्री, बिजनेस, मेडिकल और कॉन्फ्रेस में वीजा सर्विस फिर से शुरू कर दी गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+