कनाडाई आतंकवादी निज्जर का डेथ सर्टिफिकेट क्यों नहीं दे रहे जस्टिन ट्रूडो? महीनों से NIA के सामने आनाकानी

India-Canada Row: भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर का कनाडा से मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा था, लेकिन एक अधिकारी ने बताया है, कि उसे दस्तावेज मांगने का कारण बताने को कहा गया।

निज्जर को पिछले साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोली मार दी गई थी और केंद्रीय एजेंसी ने उन मामलों की जांच पूरी करने के लिए उसका मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा था, जिनमें उसका नाम आरोपी के तौर पर दर्ज है।

India-Canada Row

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया है, कि कनाडा की नागरिकता रखने वाला निज्जर अलगाववादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का प्रमुख था और उसे 2020 में गृह मंत्रालय (एमएचए) ने आतंकवादी घोषित किया था, उसकी डेथ सर्टिफिकेट कई महीनों पहले मांगने के बाद भी अभी तक कनाडा ने नहीं दी है।

मृत्यु प्रमाण पत्र देने में क्या दिक्कत है?

भारतीय अधिकारी ने कहा, कि "ANI के पास दो मामले दर्ज हैं, जिनमें निज्जर को एक आरोपी के तौर पर नामित किया गया है। अपने केस फाइलों के दस्तावेजीकरण काम को पूरा करने के लिए, जांच अधिकारी को दिल्ली की एक अदालत के सामने उसका (निज्जर) मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाने की आवश्यकता है और इसीलिए उन्होंने म्युचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (एमएलएटी) के तहत कनाडा सरकार से उसका मृत्यु प्रमाण पत्र शेयर करने के लिए कहा है। लेकिन इसे शेयर करने के बजाय, उन्होंने इसे मांगने का कारण पूछा है और अब उन्हें जवाब भेजे जाएंगे।"

सितंबर 2023 में, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया था, कि कनाडा के पास निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी अधिकारियों की संभावित संलिप्तता के विश्वसनीय सबूत हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने स्वीकार किया, कि जब उन्होंने निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया था, तो उनके पास सिर्फ खुफिया जानकारी थी और कोई "ठोस सबूत" नहीं था।

निज्जर पर भारत में थे कई आरोप

साल 2022 में NIA ने 2021 में जालंधर में एक हिंदू पुजारी पर हमले के सिलसिले में निज्जर पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। जांच के दौरान, यह पाया गया, कि निज्जर ने भड़काऊ बयान दिए थे और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी, और नफरत भरे भाषणों के माध्यम से "विद्रोही फैलाने" के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। NIA के एक दस्तावेज में कहा गया है, "जमा किए गए सबूत इस बात की पुष्टि करते हैं कि वह देशद्रोह और विद्रोही आरोपों को बढ़ावा देने और भारत में विभिन्न समुदायों के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहा था।"

निज्जर का नाम एनआईए द्वारा दिसंबर 2020 में दर्ज की गई एफआईआर में दर्ज किया गया था, जब किसान दिल्ली में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। निज्जर पर गुरपतवंत सिंह पन्नू और परमजीत सिंह पम्मा के साथ मिलकर डर और अराजकता का माहौल बनाने, लोगों में असंतोष पैदा करने और उन्हें भारत सरकार के खिलाफ विद्रोह के लिए उकसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

वह 1997 में पंजाब से कनाडा चला गया था और शुरुआत में वहां प्लंबर के तौर पर काम किया। उसने कनाडा में ही शादी भी की और उनके दो बेटे भी हैं। वह 2020 से सरे गुरुद्वारा निकाय का अध्यक्ष था। निज्जर, पंजाब के जालंधर जिले के फिल्लौर उपखंड के भार सिंह पुरा गांव का रहने वाला था।

फरवरी 2023 में गृह मंत्रालय ने केटीएफ समेत अन्य संगठनों को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया था। गृह मंत्रालय ने केटीएफ के बारे में कहा, कि "यह एक उग्रवादी संगठन है और इसका मकसद पंजाब में आतंकवाद को फिर से जीवित करना है और भारत की क्षेत्रीय अखंडता, एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को चुनौती देना है और पंजाब में लक्षित हत्याओं सहित आतंकवाद के विभिन्न कृत्यों को बढ़ावा देना है।"

निज्जर ने कथित तौर पर जगतार सिंह तारा से मिलने के लिए 2013-14 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जो फिलहाल 1995 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में शामिल होने के मामले में भारत में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। तारा 2004 में जेल से भाग गया था, लेकिन 2015 में थाईलैंड में उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया और भारत लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+