अरुणाचल को लेकर चीन का दावा 'बेतुका', एस जयशंकर ने कहा- नहीं बदलेगा सच
अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन के दावे को भारत पहले से ही खारिज करता आ रहा है। हाल में चीन ने इसे दक्षिण तिब्बत का हिस्सा मानते हुए क्षेत्र का नाम जगनान रखा है। ऐसे में भारत ने चीन के इस दावे के बेतुका बताया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है। लेकिन चीन जिस तरह के बयान देता है वो वास्तव में बेतुके हैं।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने यहां एनयूएस इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशियन स्टडीज में व्याख्यान दिया। इसके बाद अरुणाचल मुद्दे पर एक सवाल का जवाब देते हुए चीन की जमकर खिंचाई की। एस जयशंकर ने कहा, "...यह कोई नया मुद्दा नहीं है। चीन ने शुरुआत में जो हास्यास्पद दावा किया था, उसे आज फिर से दोहराया है।"

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा की भारत पहले ही अरुणाचल प्रदेश पर चीन के बार-बार किए गए दावों को खारिज कर चुका है। सीमावर्ती राज्य अरुणाचल प्रदेश भारत का स्वाभाविक हिस्सा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक बयान में कहा की चीन को कई मौकों पर मुद्दे से आगाह किया गया है। उन्होंने कहा, "हमने चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्र पर बेतुके दावों को आगे बढ़ाते हुए की गई टिप्पणियों पर ध्यान दिया है। निराधार तर्क दोहराने से ऐसे दावों को कोई वैधता नहीं मिलती है...ऐसी यात्राओं या भारत की विकासात्मक परियोजनाओं पर आपत्ति करना उचित नहीं है। इससे वास्तविकता को नहीं बदलेगी। अरुणाचल प्रदेश राज्य भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।"












Click it and Unblock the Notifications