विश्व में सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश बना भारत, चीन ने हथियार खरीदना कम क्यों किया?
भारत पिछले 5 वर्षों में दुनिया का सबसे अधिक हथियार खरीदने वाला देश है। पिछले कुछ वर्षों में रूस से हथियार खरीदने में आई गिरावट के बावजूद भारत इस देश से सबसे अधिक हथियारों का आयात करता है।
यह जानकारी स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट से सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 5 साल में भारत की हथियार खरीद 4.7 फीसदी बढ़ गई है।

घटी रूस की हिस्सेदारी
रिपोर्ट के मुताबिक 2019-2023 के दौरान कुल वैश्विक आयात में भारत की हिस्सेदारी 9.8 प्रतिशत रही। भारत ने सबसे अधिर रूस से 36 फीसदी हथियार खरीदे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये 1960-64 के समय के बाद पहली बार है जब हथियार आयात के मामले में रूस की हिस्सेदारी 36 फीसदी से कम हो गई है।
क्यों घटी रूसी हिस्सेदारी?
आने वाले वक्त में ये गिरावट और देखी जा सकती है क्योंकि भारत ने अब फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों से अधिक हथियार खरीदना शुरू कर दिया है। वहीं, रूस, खुद यूक्रेन युद्ध में उलझा हुआ है ऐसे में उसे हथियार आयात करने की जरूरत आ चुकी है।
रूस के बाद भारत सबसे अधिक फ्रांस से हथियार आयात करता है। हथियारों की खरीदारी में फ्रांस की हिस्सेदारी करीब 33 फीसदी है। जबकि अमेरिका की हिस्सेदारी 13 फीसदी पहुंच गई है। भारत ने हाल ही में फ्रांस और अमेरिका से कई हथियार डील किए हैं। इसके तहत 31 अमेरिकी एमक्यू-9बी स्काई गार्जियन ड्रोन और फ्रांस से 26 राफेल-एम लड़ाकू विमान खरीदे जाने हैं। ऐसे में इन देशों की हथियारों के मामले में हिस्सेदारी और बढ़ने वाली है।
पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी बनेंगी आसिफा, राष्ट्रपति जरदारी ने 31 साल की लड़की को क्यों बनाया देश की प्रथम महिला?
भारत ही नहीं, चीन के और 2 पड़ोसी देशों में हथियारों की जरूरत बढ़ी है। जापान में हथियार आयात 155% बढ़ा। जबकि दक्षिण कोरिया में यह दर 6.5 प्रतिशत रही। विशेषज्ञों के अनुसार, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रमकता की वजह से ये स्थिति पैदा हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान अमेरिका इस क्षेत्र के लिए एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है।
वहीं, इस बीच चीन के हथियार आयात में 44% की गिरावट देखी गई है। इसकी वजह यूक्रेन युद्ध ही माना जा रहा है। क्योंकि चीन का मुख्य आपूर्तिकर्ता रूस घरेलू बाजार में बंधा हुआ है। वहीं, पाकिस्तान पांचवां सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है।
यूक्रेन ने भी हथियार खरीद बढ़ाई
यूरोप का हथियार आयात 2014-18 की तुलना में 2019-23 में लगभग दोगुना हो गया है। इसकी वजह भी यूक्रेन युद्ध को माना जा रहा है। यूरोपीय राज्यों द्वारा हथियारों का आयात 2014-18 की तुलना में 2019-23 में 94 प्रतिशत अधिक था।












Click it and Unblock the Notifications