India-Bangladesh: क्या बांग्लादेश सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से मिलेंगे PM मोदी? भारत ने नहीं दिया है जवाब

India-Bangladesh News: क्या अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से मुलाकात करेंगे, इस सवाल पर भारत की तरफ से अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है, मामले से परिचित लोगों ने ऐसा दावा किया है।

मामले से परिचित लोगों ने शनिवार को बताया है, कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक के लिए बांग्लादेश के अनुरोध पर भारतीय पक्ष ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।

India-Bangladesh News

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न बताने की शर्त पर बात करने वाले लोगों ने कहा, कि इस हफ्ते की शुरुआत में एक भारतीय मीडिया आउटलेट को दिए गए इंटरव्यू में यूनुस द्वारा की गई टिप्पणियों के बाद यह मुलाक़ात असंभव लगती है। उन्होंने कहा, कि यूनुस की टिप्पणियों को नई दिल्ली में अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

क्या मोहम्मद यूनुस से मिलेंगे PM मोदी?

बांग्लादेशी पक्ष ने इस सप्ताह की शुरुआत में यूनुस और मोदी के बीच बैठक के लिए औपचारिक अनुरोध किया था, जो इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क में होंगे। उन्होंने कहा, कि भारतीय पक्ष ने अभी इस अनुरोध पर फैसला नहीं किया है और न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय बैठकों के लिए मोदी के एजेंडे को अभी भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस सप्ताह एक साक्षात्कार में, यूनुस ने भारत में निर्वासन के दौरान बांग्लादेश में हो रहे डेवलपमेंट पर टिप्पणी करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की आलोचना की थी। उन्होंने सुझाव दिया, कि बांग्लादेश उनका प्रत्यर्पण मांग सकता है और कहा, कि भारत को इस "कथन" से आगे बढ़ना चाहिए, कि हसीना की अवामी लीग के अलावा हर राजनीतिक दल "इस्लामवादी" है।

यूनुस ने कहा था, कि "अगर भारत उन्हें तब तक अपने पास रखना चाहता है, जब तक बांग्लादेश उन्हें वापस नहीं बुला लेता, तो फिर शर्त यह होगी कि उन्हें चुप रहना होगा।"

उन्होंने आगे कहा, कि "भारत में बैठकर वह बोल रही हैं और निर्देश दे रही हैं। यह किसी को पसंद नहीं है। यह हमारे लिए या भारत के लिए अच्छा नहीं है।"

बांग्लादेशी पक्ष ने भारत से "काफी दृढ़ता से" कहा है, कि शेख हसीना को चुप रहना चाहिए, क्योंकि "उन्हें वहां शरण दी गई है और वह वहीं से चुनाव प्रचार कर रही हैं।" यूनुस की टिप्पणी पर भारत की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, ऊपर बताए गए लोगों ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां बेहतर संबंधों के लिए अनुकूल नहीं हैं।

भारतीय नेतृत्व ने कहा है, कि शेख हसीना को 5 अगस्त को पद छोड़ने के बाद संक्षिप्त सूचना पर देश में आने की मंजूरी दी गई थी। विदेश मंत्रालय ने उनके प्रत्यर्पण के लिए किसी भी संभावित बांग्लादेशी अनुरोध पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है और इसे एक काल्पनिक मामला बताया है।

शेख हसीना के भारत भाग जाने के तीन दिन बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के नेता के रूप में शपथ लेने वाले यूनुस ने 16 अगस्त को मोदी से फोन पर बात की। उस समय मोदी ने यूनुस से पिछली सरकार के हटने के बाद हुए हमलों के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।

यूनुस ने कहा था, कि बांग्लादेश सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगा। हाल के हफ्तों में, यूनुस ने बार-बार बांग्लादेश के हिंदुओं पर हमलों के बारे में भारतीय मीडिया में आई रिपोर्टों को "अतिरंजित" बताया है।

फोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के मुताबिक, द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की। हालांकि, लोगों का कहना है, कि यह भावना बढ़ती जा रही है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं रख पा रही है और कार्यवाहक सरकार के भीतर कुछ तत्व परस्पर विरोधी उद्देश्यों से काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+