MDH-Everest के मसालों में कैंसर पैदा करने वाले तत्व, भारत ने सिंगापुर-हांगकांग से मांगी डिटेल

MDH-Everest Spices Row: देश के दो बड़े मसाला ब्रॉन्ड के अंदर कैंसर पैदा करने वाले तत्व होने का दावा किया गया है। जिसके इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की गई है। MDH के तीन और Everest के एक प्रोडक्ट में कीटनाशक, इथिलीन ऑक्साइड पाए जाने का दावा किया गया। जिसकी अधिक मात्रा होने से कैंसर होने का खतरा है।

इसे लेकर एक रिपोर्ट हांगकांग और सिंगापुर में खाद्य नियामकों ने अप्रैल के पहले हफ्त में जारी की। जिसके बाद अब भारत ने सिंगापुर, हांगकांग से डिटेल मांगी है।

MDH-Everest Spices

हांगकांग और सिंगापुर की ओर से दो लोकप्रिय भारतीय मसाला ब्रॉन्ड एमडीएच और एवरेस्ट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद भारत सरकार ने उनके खाद्य सुरक्षा नियामकों से विवरण मांगा है, जिसकी जानकारी रॉयटर्स ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से दी है।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने कथित तौर पर सिंगापुर और हांगकांग में भारतीय दूतावासों को तकनीकी विवरण, विश्लेषणात्मक रिपोर्ट और उन निर्यातकों का विवरण भेजने का निर्देश दिया है, जिनकी खेप अस्वीकार कर दी गई है।

दरअसल, सोमवार को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने एमडीएच और एवरेस्ट ग्रुप के प्रोडक्ट में कैंसर पैदा करने वाले कीटनाशक होने के आरोपों के बाद गुणवत्ता जांच के आदेश दिए थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार निरीक्षण इथिलीन ऑक्साइड की उपस्थिति की जांच कर रहे हैं। इथिलीन एक हानिकारक कीटनाशक है, जो इंसान के लिए घातक है और जिसके लंबे समय तक संपर्क में रहने से कैंसर हो सकता है।

हांगकांग, सिंगापुर ने क्यों लगाया बैन?

हांगकांग के खाद्य सुरक्षा केंद्र के अनुसार, उन्होंने दो ब्रांडों के कई मसाला मिश्रणों में कार्सिनोजेनिक कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड की उपस्थिति का पता लगाया। हांगकांग के अधिकारियों द्वारा जारी एक नोटिस में बताया गया कि देश के खाद्य नियामक ने एमडीएच के तीन प्री-पैकेज्ड मसाला उत्पादों - 'मद्रास करी पाउडर', 'सांभर मसाला पाउडर' और 'करी पाउडर' और एवरेस्ट के 'फिश करी मसाला' के सैंपल इकट्ठा किए, जिसके बाद टेस्टिंग के लिए भेजा गया, जिसके बाद उसे कीटनाशक का पता चला।

इसके बाद सीएफएस ने सिम शा त्सुई शहर में संबंधित विक्रेताओं को उन उत्पादों की बिक्री बंद करने और उन्हें अपनी अलमारियों से हटाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सिंगापुर के अधिकारियों ने भी मसालों के आयातक को उत्पादों को वापस मंगाने का निर्देश दिया और प्रतिबंध लगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+