लाल किले से गरजे पीएम मोदी, चीन को कराया शक्ति का अहसास, पाकिस्तान को याद दिलाई एयरस्ट्राइक
लाल किले से भाषण देते हुए पीएम मोदी ने चीन के विस्तारवाद पर एक बार फिर से हमला बोला है।
नई दिल्ली, अगस्त 14: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के दोनों पड़ोसी देश...चीन और पाकिस्तान को भारत की शक्ति का अहसास करया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा की तरफ बिना नाम लिए चीन और पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है। पीएम मोदी ने चीन को भारत की शक्ति का अहसास कराते हुए उसके विस्तारवाद पर हमला बोला है तो पाकिस्तान को एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक की याद दिलाई है।
Recommended Video

चीन के विस्तारवाद पर निशाना
लाल किले से भाषण देते हुए पीएम मोदी ने चीन के विस्तारवाद पर एक बार फिर से हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाषण में कहा कि आज की दुनिया दो बड़ी समस्याओं से परेशान है। एक विस्तारवाद और दूसरा आतंकवाद। पीएम मोदी का विस्तारवाद शब्द चीन की तरफ ही इशारा था। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इन दोनों समस्याओं से मजबूती से लड़ रहा है। पीएम मोदी इससे पहले भी विस्तारवाद को लेकर चीन पर निशाना साध चुके हैं और कह चुके हैं कि कुछ देशों की विस्तारवादी नीति की वजह से दुनिया की शांति भंग हो सकती है और दुनिया तबाही के रास्ते पर जा सकता है, लिहाजा ऐसे देशों को विस्तारवादी मानसिकत से बचना चाहिए। पीएम मोदी ने एक बार फिर से विस्तारवाद की बात को दोहराया है और साफ शब्दों में कहा है कि भारत ऐसी शक्तियों का कड़ाई से मुकाबला कर रहा है।

पाकिस्तान को एयरस्ट्राइक की दिलाई याद
पीएम मोदी ने विस्तारवाद के साथ साथ आतंकवाद को भी आज की दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा बताया है और इस मौके पर उन्होंने हमेशा की तरफ बिना नाम लिए पाकिस्तान को आतंकवादी हरकतों से बाज आने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक किए हैं, जो भारतीय सैन्य शक्ति की वैभव को दिखाता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में विकास की बात कहकर एक तरह से पाकिस्तान को भारत के अंदरूनी मामलों पर खामोश रहने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में वैश्विक परिस्थितियां बदल रही है और पूरी दुनिया में एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बन रहा है, जिसके लिए विस्तारवाद और आतंकवाद काफी खतरनाक है। आपको बता दें कि पीएम मोदी के कार्यकाल में ही भारत ने पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक किए थे। जिसमें सैकड़ों आतंकियों को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर मारा था।

भारत की सैन्य शक्ति
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भारत के दोनों दुश्मन देशों को साफ तौर पर कहा है कि भारत की सैन्य शक्ति इतनी ताकतवार है कि वो किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने इस दौरान आईएनएस विक्रांत का जिक्र किया है, जिसको लेकर पाकिस्तान काफी डरा हुआ है। एयरक्राफ्ट आईएनएस विक्रांत हिंद महासागर में भारत की नौसेना शक्ति का अहसास कराने के लिए उतर चुकी है और हिंद महासागर में चीन को साफ तौर पर दूर रहने की हिदायत देती है। हिंद महासागर में आईएनएस विक्रांत का उतरना चीन के मंसूबों को तोड़ने के लिए काफी है। पीएम मोदी ने कहा कि 1947 में विभाजन के दौरान भारत के लोगों के दर्द और कष्टों की याद में 14 अगस्त को अब से 'भिभजन विभीषण दिवस' (विभाजन भयावह स्मरण दिवस) के रूप में मनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications