Russia- Ukraine Conflict: बुका में 280 शव सामूहिक कब्र में दफन, 20 सड़कों पर मिले, मेयर ने ऐसे बयां किया दर्द
दिल्ली, 3 अप्रैल। रूस (Russia) के सैनिकों से इलाकों को मुक्त कराने के बाद यूक्रेन की सेना को बड़ी संख्या में शव मिल। शनिवार जब यूक्रेन (Ukraine)की सेना से राजधानी के समीप स्थित बुका (Bucha City) को अपने कब्जे में लिया था तो 20 शव मिलने की बात कही गई थी। वहीं अब बुका शहर में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है। शहर के मेयर ने एक न्यूज एजेंसी को बताया है कि अब तक यहां 280 लोगों को सामूहिक कब्र में दफन किया जा चुका है।

यूक्रेन औैर रूस के बीच जारी संघर्ष के दौरान यूक्रेन में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। इससे पहले यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुका शहर में बड़ी संख्या में शव मिलने और गायब हुए फोटो जर्नलिस्ट का शव शनिवार को बरामद किया गया। तब 20 शव मिलने की बात कही गई थी। वहीं अब बुका शहर में 280 शवों को सामूहिक कब्र में दफन किए जाने की बात मेयर की ओर कही जा रही है। वहीं अब अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी एएफपी की ओर से कहा जा रहा है कि उनके रिपोर्टर की बुका शहर के मेयर अनातोली फेडोरुक से फोन पर बात हुई है।
मेयर बुका शहर के लोगों का दर्द बयां किया
मेयर अनातोली ने कहा 'बुका में हम पहले ही 280 लोगों को सामूहिक कब्रों में दफन कर चुके हैं। यहां भारी तबाही मची है। शहर की सड़कों पर लाशें पड़ी हैं। एएफपी की ओर से कहा कि शनिवार को बुका शहर की एक ही गली में कम से कम 20 शव देखे गए, जो पुरुषों के थे। बुका के मेयर ने कहा कि इन सभी लोगों के सिर के पिछले हिस्से में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मेयर ने आगे कहा कि उन्होंने कई पुरुष और महिलाएं समेत एक 14 वर्षीय लड़के को पीड़ित अवस्था में देखा। कई शवों पर सफेद पट्टियां बंधी थीं। मेयर ने दर्द बयां करते हुए कहा कि कई परिवारों का पूरी तरह सफाया कर दिया गया। उनकी कारें सड़कों पर अभी भी खड़ी हैं। परिवार के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सभी की हत्या कर दी गई।
यूक्रेनी नियंत्रण वाले क्षेत्र में जाने का प्रयास कर रहे थे लोग
बुका शहर के मेयर फेडोरुक ने दावा किया कि बुकानका नदी से यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में पार करने की कोशिश के दौरान कई लोगों को मार दिया गया था। शव अभी भी सड़कों पड़ें हैं क्योंकि वहां उनको उठाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अनुमान लगाना संभव नहीं है कि रूस की सेना के साथ लड़ाई में यूक्रेन के कितने नागरिक अब तक मारे गए हैं।
वहीं यूक्रेन में जब से रूस के हमले शुरू हुए हैं अब तक बड़ी संख्या में लोगों की मौत की बात कही जा रही है। जिसमें 5 पत्रकारों की भी मौत हो चुकी है। यूक्रेन के फोटोग्राफर और डॉक्यूमेंट्री मेकर मैक्स लेविन के मौत की पुष्टि हुई है। लेविन रॉयटर्स, बीबीसी और एपी सहित कई यूक्रेनी और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि मैक्स लेविन जब कीव ओब्लास्ट के वैशगोरोड जिले में युद्ध की डाक्यूमेंट्री बनाने गए थे तब से उनके परिजनों से उनका संपर्क टूट गया था। 13 मार्च को लापता होने के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में उनका शव पाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications