Pics: पाप धोने से लिए पुतिन ने -5 डिग्री की ठंड में लगाई बर्फीले पानी में डुबकी
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अक्सर एडवेंचर्स कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार पुतिन का धार्मिक रूप देखने को मिला, जहां वो कंपकपाती सर्दी में बर्फीले पानी के झील में डुबकी लगाने पहुंच गए। उन्होंने ईयाईयों के त्यौहार एपिफनी के मौके पर बर्फीली झील के पानी में डुबली लगाकर धर्म के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया। पुतिन ने एपिफनी के मौके पर शुक्रवार को आर्थोडॉक्स चर्च की ओर से ठंडे जल में स्नान किया।

बर्फीली झील में पुतिन ने लगाई डुबकी
शक्तिशाली देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईसाई त्यौहार एपिफनी के मौके पर शुक्रवार को आर्थोडॉक्स चर्च की ओर से ठंडे जल में स्नान किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

विशेष प्रार्थना में लिया हिस्सा
इस मौके पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि पुतिन ने न केवल बर्फीले पानी में स्नान किया बल्कि पश्चिमी सेलिगर लेक पर स्थित निलोव मोनास्ट्री में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए।

आर्थोडॉक्स ईसाई का पर्व
पुतिन ने आर्थोडॉक्स ईसाई धर्मावलंबियों के इस पर्व पर बर्फीले पानी में डुबकी लगाई। इस मौके पर दुनियाभर के आर्थोडॉक्स ईसाई बर्फीले पानी में डुबकी लगाते हैं। 16वीं सदी से ये परपंरा रूस में चलती आ रही है।

बर्फीले पानी में धुल जाएंगे पाप
रूस में होने वाले इस त्यौहार को लेकर मान्यता है कि बर्फीले पानी में डुबकी लगाने से इंसान से सारे पाप धुल जाते हैं। दुनिया में करीब 18 लाख रूसी लोगों ने इस अवसर पर बर्फ जमी झील में स्नान करते हैं और अपने पाप को धोते हैं।












Click it and Unblock the Notifications