तस्वीरों में: पेंग्विनों की ख़ूबसूरत दुनिया बचाने की एक कोशिश

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका

जलवायु परिवर्तन का ख़तरा झेल रही अंटार्टिका की ख़ूबसूरत दुनिया कैसी दिखती है?

यहां रहने वाले जीवों का हाल जानने के लिए साल 2018 की शुरुआत में रॉयटर्स के फ़ोटो जर्नलिस्ट अलेक्ज़ेंडर मेनेघिनी इस ख़ूबसूरत दुनिया की यात्रा की.

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका

मेनेघिनी की इस यात्रा का आयोजन ग्रीनपीस ने किया था ताकि यूरोपीय संघ के एक प्रस्ताव के बारे में जानकारी पहुंचाई जा सके.

इस प्रस्ताव के तहत अंटार्कटिका में एक संरक्षित क्षेत्र बनाने की मांग की जा रही है ताकि इस क्षेत्र में समुद्री जीवन फलफूल सके.

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका

चार दिन लंबी यात्रा के बाद मेनेघिनी इस बर्फ से ढके महाद्वीप पर पहुंचते हैं जहां उन्हें व्हेल, पेंग्विन और विशालकाय ग्लेशियर दिखाई दिए.

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका

इस प्रस्तावित वेडल सी मरीन प्रोटेक्टेड एरिया में 1.1 मिलियन स्कवैयर मील जगह होगी.

इसमें व्हेल, सील, पेंग्विन और कई तरह की मछलियों का प्राकृतिक आवास शामिल होगा.

अगर इस प्रस्ताव पर अमल किया जाता है तो ये दुनिया का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र होगा.

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका

चिली के पुंटा एरेना से शुरुआत करने के बाद इस टीम ने प्राकृतिक वन्यजीवन पर जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, और मछली उद्योग के प्रभावों का अध्ययन करना शुरू किया.

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका

इस मिशन का नेतृत्व करने वाले टॉम फोरमेन कहते हैं, "अंटार्टिका अभी भी अंटार्टिका संधि के तहत संरक्षित है लेकिन इसके आसपास के क्षेत्र के दुरुपयोग होने की आशंकाएं हैं. ऐसे में कई तरह की प्रजातियों के लिए आवश्यक इस क्षेत्र को संरक्षित करने के मौके को हाथ से जाने नहीं दे सकते."

पेंग्विन्स के अलावा इस समूह को हेलिकॉप्टर से सीलों को देखने का भी मौका मिला.

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका

इस समूह ने कर्वरविले द्वीप, हाफ़ मून खाड़ी, डेंको द्वीप, नेको बंदरगाह और हीरो खाड़ी की यात्रा की.

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका
अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका

इस टीम ने अंटार्टिका के डिसेप्शन द्वीप की यात्रा की जो कि काल्डेरा में अंटार्टिका का जीवित ज्वालामुखी है.

इस द्वीप पर एक पुरानी व्हेलिंग फैक्ट्री और एक छोटा सा कब्रिस्तान था.

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका
अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका
अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका

मेनेघिनी कहते हैं, "लोगों की सोच के विपरीत अंटार्कटिका में पेंग्विन, सीबर्ड, सील- व्हेल की कई प्रजातियां अक्सर देखने को मिल जाती हैं."

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका

वह कहते हैं, "पेंग्विनों के साथ मेरी मुलाकात एक बेहद खूबसूरत और कभी ना भूलने वाला अनुभव रहा. वे इंसानों को शिकारियों की तरह नहीं देखते हैं और आपको घंटों तक घेरकर खड़े रह सकते हैं. मेरे कुत्ते के अलावा वह दुनिया के ख़ूबसूरत जीव हैं."

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका

मेनेघिनी कहते हैं कि मेरी खींची हुई तस्वीरें इन जगहों को अपनी आंखों से देखने के अनुभव के साथ न्याय नहीं कर सकते.

अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका
अंटार्कटिका
Reuters
अंटार्कटिका
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+