शख्स ने किया इस्लामाबाद पुलिस को फोन, 'जय हिंद' के नारे लगाने को कहा
Recommended Video

नई दिल्ली। क्या किसी देश की पुलिस एक फोन को कॉल को लेकर परेशान हो सकती है? पाकिस्तान में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पुलिस टीम के पास एक ऐसा ही फोन कॉल आया जिसको लेकर उनकी न केवल टेंशन बढ़ गई, इस मामले में उन्हें शिकायत तक दर्ज करानी पड़ गई। पाकिस्तान के एक अखबार (द एक्सप्रेस ट्रिब्यून) के मुताबिक इस्लामाबाद पुलिस के मुताबिक उनके कंट्रोल रूम में 25 दिसंबर को एक शख्स ने लगातार कई बार फोन किया और 'जय हिंद' के नारे लगाता रहा। इतना ही नहीं इस शख्स ने फोन पर खुद तो नारे लगाए ही पुलिसकर्मियों से भी 'जय हिंद' के नारे लगाने की मांग की। इस्लामाबाद पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है जिसने ये फोन कॉल किया। पढ़िए पूरा मामला...

इस्लामाबाद में पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन
इस्लामाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल को लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जिस शख्स ने कंट्रोल रूम में 25 दिसंबर को फोन किया और जय हिंद के नारे लगाए, साथ ही अधिकारियों से भी नारे लगाने की मांग की आखिर उसका संबंध किस देश से है? इस्लामाबाद पुलिस के मुताबिक फोन करने वाला शख्स भारतीय हो सकता है।

25 दिसंबर को आया फोन कॉल
पाकिस्तान पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शब्बीर अहमद ने 25 दिसंबर को आए इस फोन को सबसे उठाया था। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 3.30 बजे फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि आईजी पुलिस और डीआईजी से बात करने की मांग की। जब सब-इंस्पेक्टर ने बात कराने से मना किया तो फोन करने वाले उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान फोन करने वाला शख्स बार-बार 'जय हिंद' के नारे लगा रहा था और पुलिसकर्मी को भी नारे लगाने के लिए कह रहा था।

पाकिस्तान पुलिस की टीम कर रही जांच
इस संबंध में की गई शुरूआती जांच में पता चला कि फोन करने वाला शख्स भारतीय ही था। जांच में पता चला कि फोन करने वाले शख्स की पहचान 'जैशे' के तौर पर हुई है वो भारत से ही फोन कर रहा था। फिलहाल पुलिस ये पड़ताल कर रही है कि आखिर फोन कहां से आया। पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी लिमिटेड (पीटीसीएल) को इसमें मदद मांगी गई है। जिससे पता चले कि आखिर फोन कहां से और किसने किया?












Click it and Unblock the Notifications