नाइज़ीर‍िया में FIFA live के दौरान फटा बम, 21 की मौत

fifa-attack
कानो। एक ओर जहां फीफा का फीवर सवार है वहीं कुछ आतंकी संगठन इस आयोजन को बदनाम करने की कोश‍िशाें में जुटे हुए हैं। नाइजीरिया के दमातुर में एक सेंटर पर फुटबॉल वर्ल्ड कप देख रहे लोगों के बीच हुए बम विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है।

दबाव में हार गया स्पेन
हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे आतंकी संगठन बोको हरम का हाथ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शायद बम को घटना स्थल के बाहर किसी रिक्शे में छुपाया गया था।

इस जगह ब्राजील और मेक्सिको का फुटबॉल मैच देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि शवों को मुर्दाघर में रखा गया है और घायल हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है। पीड़ितों में कई युवा और बच्चे शामिल हैं हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से यह पुख्ता तौर पर घटना की वजह नहीं बताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+