कोर्ट में चल रहा था तलाक का मामला इतने में लग गई पति की लॉटरी और फिर...

नई दिल्ली। अमेरिका के मिशीगन में रहने वाले एक कपल के बीच तलाक के केस चल रहा था। लेकिन इस बीच मामला तब और भी पेचीदा हो गया जब पति को 565 करोड़ रुपए (80 मिलियन डॉलर) की लॉटरी लग गई। रिचर्ड डिक जेलास्को की जब इतनी बड़ी लॉटरी लगी तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद से एक बार फिर रिचर्ड डिक जेलास्को की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

कोर्ट ने पत्नी के हक में सुना दिया फैसला

कोर्ट ने पत्नी के हक में सुना दिया फैसला

रिचर्ड डिक जेलास्को अपनी इतनी बड़ा लॉटरी लगने से खुश ही हुए थे कि कोर्ट के फैसले ने उन्हें हिला दिया। कोर्ट ने आदेश दिया कि उन्हें अपने इस ईनाम का आधा हिस्सा अपनी पत्नी को देना होगा। हालांकि रिचर्ड इस फैसले के बिल्कुल खिलाफ हैं और उनके वकील इस पर रिव्यू पिटीशन दायर की है।

लॉटरी रिचर्ड की किस्मत है, पत्नी को क्यों मिले हिस्सा

लॉटरी रिचर्ड की किस्मत है, पत्नी को क्यों मिले हिस्सा

रिचर्ड के वकील द्वारा दायर रिव्यू पिटिशन में तर्क दिया गया है कि लॉटरी लगना रिचर्ड की किस्मत है। इसमें पत्नी को हिस्सा देने पूरी तरह गलत है। रिचर्ड के वकील ने साफ कहा कि यदि इस मामले में कोर्ट अपना फैसला नहीं बदलता है तो वह इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।

2 साल से अलग रह रहे पति पत्नी

2 साल से अलग रह रहे पति पत्नी

रिचर्ड और उसकी पत्नी मैरी बेथ जेलास्को की शादी साल 2004 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए और दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। साल 2013 में जब दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था तब रिचर्ड की लॉटरी लग गई। उस समय दोनों कोर्ट के आदेश पर दो सालों से अलग ही रह रहे थे।

यह भी पढ़ें- तीन तलाक बिल पर क्या बोले सपा सांसद आजम खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+