सीक्रेट लेटर चोरी मामले में सुनाई आज, जमानत मिली तो भी गिरफ्तार हो सकते हैं इमरान, देश छोड़ेंगी बुशरा बीबी?

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान को बड़ी राहत देते हुए तोशाखाना मामले में मिली 3 साल की सजा पर मंगलवार को रोक लगा दी थी। अदालत ने इमरान को जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया था।

इमरान खान इससे पहले जेल से रिहा होते, उन्हें साइफर केस में फिर से हिरासत में ले लिया गया। इमरान की रिहाई की उम्मीद कर रहे लोग पीटीआई अध्यक्ष के स्वागत के लिए जेल परिसर में एकत्र हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया।

imran khan bail

आज बुधवार को साइफर मामले में इमरान खान की पेशी होगी। ऐसी चर्चा है कि अगर साइफर मामले में भी उन्हें जमानत मिली तो भी उनकी रिहाई आसान नहीं हो पाएगी। इमरान खान के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और इनमें से कुछ मामले ऐसे हैं, जिनमें जांच एजेंसियां कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती हैं।

इमरान खान पर 180 से अधिक केस दर्ज हैं। ऐसा माना जाता है कि इमरान खान पर इतने केस इसलिए भी किए गए हैं ताकि वे जीवन भर इसमें उलझे रहें। इनमें से कुछ मामले बेहद गंभीर हैं। अल-कादिर ट्रस्ट स्कैम, महिला जज को धमकी देने के अलावा 9 मई को हुई हिंसा मामले में फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) और नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) की टीमें उन्हें परेशान करने को तैयार बैठी हैं।

आपको बता दें कि तोशाखाना केस में इमरान की पत्नी बुशरा भी आरोपी हैं। वो अब तक जांच एजेंसियों के सामने पेश होने से बचती रही हैं। कुछ दिन पहले बुशरा को पूछताछ के लिए समन जारी किए गए थे। वो जब पेश नहीं हुईं तो जांच एजेंसियों ने यह समन अखबार में पब्लिश करा दिए थे।

एक पाकिस्तानी मीडिया वेबसाइट के इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद अब कभी भी बुशरा को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इसी सिलसिले में पूर्व प्रथम महिला बुशरा बीबी ने मंगलवार को अटक जेल में पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी की चार सदस्यीय कानूनी टीम भी थी।

बुशरा बीबी से मुलाकात के दौरान इमरान की दोनों बहनें हलीमा खान और उज्मा खानम जेल पहुंचीं। पाकिस्तानी वेबसाइट्स के मुताबिक बुशरा इस दौरान एक घंटे से अधिक समय तक इमरान के साथ रहीं।

पाकिस्तानी अखबार द न्यूज के सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसी के एक सूत्र ने कहा, "बुशरा ने विदेश में बसने के बारे में एक विदेशी मित्र के संदेश के संबंध में अपने पति के साथ एक विशेष मुद्दे पर चर्चा की।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+