इमरान खान को वाकई में लगी थी तीन गोलियां, पट्टी खोलकर दिखाए जख्म, जारी किया वीडियो

इमरान खान की तरफ से ये वीडियो जारी किया गया है, जिसमें मेडिकल टीम उनके पैरों से पट्टी हटा रही है। पाकिस्तान के पत्रकार एहेतिशाम उल हक ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया है।

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को वाकई में तीन गोलियां लगी थीं और आज उन्होंने पट्टी खोलकर गोली लगने के जख्म दिखाए हैं। इसका वीडियो बकायदा जारी किया गया है और पाकिस्तान के पत्रकार इमरान खान के पैरों में लगी गोलियों के निशान वाले वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इमरान खान बहुत जल्द लॉंग मार्च रैली को फिर से संबोधित करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले उन्होंने वीडियो जारी कर उन विरोधियों को जवाब देने की कोशिश की है, जो आरोप लगा रहे थे, कि इमरान खान को गोली ही नहीं लगी है।

पट्टी खोलकर दिखाए निशान

पट्टी खोलकर दिखाए निशान

इमरान खान की तरफ से ये वीडियो जारी किया गया है, जिसमें मेडिकल टीम उनके पैरों से पट्टी हटा रही है। पाकिस्तान के पत्रकार एहेतिशाम उल हक ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पैरों से पट्टी को खोलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक बैकग्राउंड आवाज भी है, जिसे सुनकर लगता है, कि वीडियो बनाते वक्त ही बोला गया है। इस वीडियो में कहा जा रहा है, कि ये वीडियो उन लोगों के लिए है, जो इमरान खान से प्यार करते हैं, उन्हें चाहते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है, कि इमरान खान के पैरों से पट्टी हटाने के बाद उनकी जांघ पर दो गोलियों के जख्म हैं और पैरों के नीचले हिस्से में भी गोली लगने के जख्म हैं। हालांकि, इस वीडियो में कहा जा रहा है, कि इसे इमरान खान के समर्थकों के लिए जारी किया जा रहा है, लेकिन असल में वीडियो जारी करने का मकसद विरोधियों को बैकफुट पर धकेलना का है और समर्थकों से सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की है। हालांकि, इसके बाद भी इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

बख्शने के मूड में नहीं है सरकार

बख्शने के मूड में नहीं है सरकार

आपको बता दें कि, पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार भी इमरान खान को बख्शने के मूड में नहीं दिखाई दे रही है और पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने सोमवार को कहा है कि, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सत्ता से बेदखल होने के पीछे जो विदेशी साजिश के आरोप लगाए थे, उसका सबूत उन्हें पेश करना होगा और उसकी पूरी जानकारी देनी ही होगी। डॉन के मुताबिक, मरियम नवाज ने ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि, "इमरान खान, जिन्होंने बार-बार दावा किया है, कि अप्रैल में सरकार से बाहर करने के पीछे अमेरिका समर्थित साजिश थी, वो अब अमेरिका पर लगाए गये अपने सभी आरोपों से मुकर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार उन्हें ऐसा नहीं करने देगी और उन्हें अपने सभी आरोपों के लिए जवाब देना होगा।" मरियम नवाज ने कहा है कि, शहबाज सरकार ने उनके आरोपों को गंभीरता से लिया है, क्योंकि ये देश की संप्रभुता से जुड़ा हुआ मामाला है और इमरान खान को सारे सबूत पेश करने ही होंगे।

अमेरिका पर पलट रहे इमरान?

दरअसल, पिछले एक हफ्ते में इमरान खान ने कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं, कि वो अमेरिका पर दिए गये अपने बयान से पलट रहे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने अपने ताजा बयान में कहा है कि, वह वाशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच "गरिमापूर्ण" संबंध चाहते हैं। फाइनेंशियल टाइम्स अखबार से ही बात करते हुए इमरान खान ने कहा था कि, "जहां तक मेरा सवाल है, अब वो मामले पीछे छूट गये हैं और मैंने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है।" इसके साथ ही पिछले दिनों डॉन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था, कि इमरान खान की टीम पर्दे के पीछे से अमेरिका के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रही है। इन तमाम मामलों को लेकर मरियम औरंगजेब ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा है, कि "इमरान खान के लिए इन मुद्दों को पीछे छोड़ देना आसान नहीं होगा, क्योंकि उन्हें सारे आरोपों का जवाब देना ही होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+