इमरान खान को 'हथकड़ी' का 'खौफ'! पूर्व पीएम को मिली गिरफ्तारी से पहले जमानत
जिनको इमरान ने धमकी दी थी वे महिला जज जेबा चौधरी हैं। ये इस्लामाबाद में जिला न्यायालय की सेशन जज हैं। इमरान ने एक रैली में इन्हें देख लेने की धमकी दी है।
इस्लामबाद, 25 अगस्त : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों बड़ी मुश्किलों की दौर से गुजर रहे हैं। उन पर कानून की नंगी तलवार लटक रही है। हालांकि, वे इससे निकलने की कोशिश भी कर रहे हैं। खबर के मुताबिक, इमरान खान ने अपने खिलाफ दायर एक आतंकी मामले में गिरफ्तारी से पहले ही जमानत याचिका हासिल कर ली है।

जमानत मिल गई
पाकिस्तान की जियो न्यूज के मुताबिक, इमरान खान ने इस्लामाबाद में आतंकवाद विरोधी अदालत (एटीसी) के सामने पेश होने के तुरंत बाद उनके खिलाफ दायर आतंकी मामले में गिरफ्तारी से पहले जमानत याचिका हासिल की है। बता दें कि, एक सार्वजनिक रैली के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी को धमकी देने को लेकर उन पर आतंकी मामला दर्ज किया गया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी को धमकी
बता दें कि, इससे पहले पाकिस्तान में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने एक सार्वजनिक रैली के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी को धमकी देने पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अदालत की अवमानना कार्रवाई के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

धमकी देने की पुरानी आदत
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष खान ने 20 अगस्त को संघीय राजधानी में एक रैली का आयोजन अपने चीफ ऑफ स्टाफ शाहबाज गिल के हिरासत में प्रताड़ित करने के दावे के बाद उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए किया था। उन्होंने रैली में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ गिल को हिरासत में भेजने वाली अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को भी धमकी दी थी। धमकाने वाले लहजे में बात करना इमरान की पुरानी आदत है। बोलते-बोलते वह कई बार महिलाओं को लेकर अपनी मर्यादा भूल जाते हैं। अब उनकी ये आदत भारी पड़ती दिख रही है।

शाहबाज गिल को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे
जिनको इमरान ने धमकी दी थी वे महिला जज जेबा चौधरी हैं। ये इस्लामाबाद में जिला न्यायालय की सेशन जज हैं। इमरान ने एक रैली में इन्हें देख लेने की धमकी दी है। दरअसल इमरान खान की पार्टी PTI के नेता शाहबाज गिल को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 17 अगस्त को पुलिस ने इनकी रिमांड बढ़ाने की मांग की, जिसे अदालत ने मान लिया। शाहबाज गिल की रिमांड को बढ़ाने का फैसला जिला न्यायालय की ओर से जेबा चौधरी ने ही सुनाया था, जिसके बाद इमरान खान उन पर भड़क गए।

क्या कहा था इमरान ने
इमरान खान ने कुछ दिन पहले इस्लामाबाद में F-9 पार्क में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि जज जेबा चौधरी जानती थीं कि जेल में बंद पार्टी नेता शाहबाज गिल को प्रताड़ित किया गया था, लेकिन उन्होंने जमानत नहीं दी। पीटीआई चीफ ने कहा, 'इस्लामाबाद IG, तुम्हें नहीं छोड़ेंगे तुम्हारे ऊपर हम केस करेंगे। मजिस्ट्रेट साहिबा ज़ेबा आप भी तैयार हो जाइये, आपके ऊपर भी हम एक्शन लेंगे।' इसके बाद तो पाकिस्तान में हंगामा मच गया। इमरान के इस बयान को धमकी भरा मानते हुए उनके ऊपर आतंकवाद की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications