इमरान खान का खुलासा, ‘2 गोली के घाव ठीक हुए, तीसरी से नर्व डैमेज हुई, ठीक से चल नहीं पाता’

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने शनिवार को लाहौर में एक रैली की थी। सरकार के खिलाफ एक लंबे विरोध मार्च के दौरान पैर में तीन गोली लगने के पीटीआई अध्यक्ष ने चार महीने से अधिक समय बाद यह रैली की।

imran khan nerve damage

Image: Oneindia

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान 4 महीने पहले एक राजनीतिक रैली में तीन गोलियां खाने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने अब खुलासा किया है कि वे अब तेजी से रिकवर हो रहे हैं। द इंडिपेंडेंट के साथ एक विशेष साक्षात्कार में खान ने कहा कि इस हमले में उनकी दाहिने पैर को काफी नुकसान पहुंचा था। इमरान खान ने नवंबर के हमले के बाद पहली बार बीते शनिवार को लाहौर में एक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने बुलेटप्रूफ स्क्रीन वाले कंटेनर से लोगों को संबोधित किया था।

अबतक नहीं भरा तीसरा जख्म

इमरान खान ने कि उनकी जांघ में लगी दो गोलियों के घाव भर गए हैं, लेकिन तीसरा जख्म अभी भी ठीक नहीं हुआ है। इमरान ने कहा कि तीसरी गोली से उनकी पिंडली की हड्डी को नुकसान पहुंचा जिसने उनके तंत्रिकातंत्र को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि गोली के घाव की तुलना में तंत्रिकातंत्र की क्षति से अधिक समस्या हुई है। वह अभी भी ठीक से नहीं चल पाते हैं। उनके दाहिने पैर में अभी भी ठीक से हरकत नहीं होती है। इमरान खान ने कहा कि ये एक लंबे समय तक असर करने वाला प्रभाव है। डॉक्टरों का कहना है कि ये समय के साथ दूर हो जाएगा, सबकुछ ठीक हो जाएगा।

कार्यकर्ताओं से अलर्ट रहने की अपील

अपने साक्षात्कार में मीनार-ए-पाकिस्तान रैली के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह 'ऐतिहासिक' थी। इमरान खान ने कहा कि यह पाकिस्तान का सबसे प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। यदि आप वहां रैली करते हैं, तो पूरा देश देखता है, क्योंकि एक पार्टी के लिए उस स्थान को भरने के का मतलब है कि आपके पास भारी समर्थन है। इमरान खान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं से पाकिस्तान के पंजाब में 'चुनाव मोड' में रहने के लिए कहा, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

पाकिस्तान में हो सकते हैं चुनाव

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 30 अप्रैल तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों को कुछ समय के लिए टालने का फैसला किया। ऐसे में पंजाब में होने वाले चुनाव कुछ समय के लिए टाल दिए गए हैं। वहीं खैबर पख्तूनख्वा में चुनाव के लिए 8 अक्तूबर की तारीख तय की गई है। इमरान खान के नेतृत्व वाली पार्टी पीटीआई ने चुनाव टाले जाने पर नाखुशी जाहिर की है। चुनाव आयोग ने जब पंजाब के चुनाव टालने का फैसला किया तो पीटीआई ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+