इमरान खान की जान को खतरा, पीएम शाहबाज शरीफ ने बढ़ाई सुरक्षा

लाहौर, 22 अप्रैल। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जान को खतरा है। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इमरान खान की जान को खतरा है, जिसके बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गृह मंत्री को निर्देश दिया है कि इमरान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया जाए। सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इमरान खान की जान को खतरा है, लिहाजा गुरुवार को वह लाहौर में रैली को वर्चुअल माध्यम से करें लेकिन इमरान खान ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन को अल्टीमेटम- हथियार डालें तो बचे रहेंगे जिंदा | वनइंडिया हिंदी
    imran khan

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी करके कहा गया कि शाहाबाज शरीफ ने इमरान खान की सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से पुख्ता करने को कहा है। शांतिपूर्ण रैली लोकतंत्र का हिस्सा है लिहाजा रैली के दौरान किसी भी तरह की बाधा नही आनी चाहिए। इससे पहले लाहौर प्रशासन ने आयोजकों से कहा था कि इमरान खान के लिए बुलेटप्रूफ शील्ड तैयार की जाए, इमरान खान को बुलेटप्रूफ वाहन इस्तेमाल करने को कहा गया है।

    बता दें कि लाहौर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए इमरान खान ने एक बार फिर से भारत की विदेश नीति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के फैसले अपनी जनता के लिए कहीं बेहतर हैं। भारत अमेरिका का रणनीतिक साझेदार है, वह रूस से तेल आयात कर रहा है, उसके फैसले अपनी जनता की भलाई के लिए हैं, लेकिन हमारी विदेश नीति दूसरे लोगों की भलाई के लिए है। बता दें कि इससे पहले मार्च माह में भी इमरान खान ने भारत की विदेश नीति की तारीफ की थी और कहा था कि भारत की विदेश नीति स्वतंत्र है और अपनी जनता के हित में हैं। अपनी रूस यात्रा का बचाव करते हुए इमरान खान ने कहा कि मैं वहां इसलिए गया था कि पाकिस्तान में महंगाई को कम किया जा सके, मैं रूस इसलिए गया कि वहां से हमे तेल 30 फीसदी के डिस्काउंट पर मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+