Imran Khan: इमरान खान को 3 साल जेल की सजा, किए गए गिरफ्तार, 5 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Imran Khan found guilty in Toshakhana case: समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है, कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री को अवैध रूप से सरकारी उपहार बेचने के आरोप में पाकिस्तान की एक अदालत ने तीन साल जेल की सजा सुनाई है, जिसके बाद शनिवार को लाहौर में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय मीडिया चैनलों की रिपोर्ट के अनुसार, एक पाकिस्तानी अदालत ने शनिवार को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को तीन साल जेल की सजा सुनाई है।

ट्रायल कोर्ट ने अवैध रूप से सरकारी उपहार बेचने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ सजा सुनाई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, इस सजा से खान की नवंबर की शुरुआत से पहले होने वाले राष्ट्रीय चुनावों में भाग लेने की संभावनाएं खत्म हो सकती हैं।

Imran Khan found guilty in Toshakhana case

LIVE Feed
Aug 05, 2023, 7:06 PM IST

इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ लाहौर हाईकोर्ट पहुंची उनकी पार्टी PTI

इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी पार्टी PTI लाहौर हाईकोर्ट पहुंची है।बता दें कि इमरान खान को तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई है।
Aug 05, 2023, 5:48 PM IST

कार्ति पी चिदंबरम ने इमरान खान की गिरफ्तारी को भारत मॉडल से जोड़ा

कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि प्रमुख विपक्षी नेता को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए पाकिस्तान भारत मॉडल को फॉलो कर रहा है। कांग्रेस सांसद की प्रतिक्रिया इमरान की गिरफ्तारी के कुछ मिनट बाद ही आई। इमरान को लाहौर में उनके जमान पार्क घर से गिरफ्तार किया गया।
Aug 05, 2023, 4:23 PM IST

इमरान खान के जमान पार्क स्थित आवास पर भारी सुरक्षा तैनात

इमरान खान के जमान पार्क स्थित आवास पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। जमान पार्क रोड पर यातायात रोक दिया गया है। किसी भी सभा की अनुमति नहीं है।
Aug 05, 2023, 3:41 PM IST

इमरान खान को जेल ले जाने का VIDEO आया सामने

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में दोषी पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर जेल ले जाया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
Aug 05, 2023, 3:05 PM IST

इमरान खान अगले 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

तीन साल की सजा मिलने के बाद इमरान खान अगले 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
Aug 05, 2023, 2:24 PM IST

ऊपरी अदालत जाएंगे इमरान खान

पाकिस्तानी कोर्ट ने इमरान खान की तत्काल गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उन्हें 100,000 रुपये के जुर्माने के साथ तीन साल की जेल की सजा सुनाई है। इमरान खान की कानूनी टीम ने कहा कि वे तत्काल अपील दायर करेंगे। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि मामले में दोषसिद्धि से इमरान खान की आगामी राष्ट्रीय चुनावों में भाग लेने की संभावनाएं खत्म हो सकती हैं।
Aug 05, 2023, 2:23 PM IST

कोर्ट ने फैसले में क्या कहा?

मामले को अस्वीकार्य करने की मांग करने वाली खान की याचिका को खारिज करते हुए न्यायाधीश दिलावर ने पूर्व प्रधान मंत्री को तीन साल की कैद की सजा सुनाई। अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने अपने फैसले में कहा, ''पीटीआई अध्यक्ष के खिलाफ संपत्ति की गलत घोषणा के आरोप साबित हुए हैं।''
Aug 05, 2023, 2:23 PM IST

इमरान खान पर क्या थे आरोप?

क्रिकेटर से नेता बने 70 वर्षीय क्रिकेटर इमरान खान पर अपने प्रधान मंत्री पद का दुरुपयोग करते हुए राज्य को मिले उपहारों को खरीदने और बेचने का आरोप लगाया गया था, जो विदेश यात्राओं के दौरान प्राप्त हुए थे और जिनकी कीमत 140 मिलियन पाकिस्तानी रुपये ($ 635,000) से ज्यादा थी।
Aug 05, 2023, 2:19 PM IST

इमरान खान को जेल की सजा

आज सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीएसजे) हुमायूं दिलावर ने फैसला सुनाया, कि तोशाखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ आरोप साबित हुए हैं। जज ने कहा, कि "इमरान खान ने जानबूझकर पाकिस्तान चुनाव आयोग को फर्जी जानकारियां दी थीं और उन्हें भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया गया है।"
Aug 05, 2023, 2:18 PM IST

इमरान खान गिरफ्तार

पाकिस्तान की अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा, कि इमरान खान ने चुनाव अधिनियम की धारा 174 के तहत गलत जानकारियां दी हैं, लिहजा इमरान खान को 3 साल जेल की सजा सुनाई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+