Imran Khan: इमरान खान के वफादार गोहर खान चुने गये पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नये अध्यक्ष, कर पाएंगे करिश्मा?

Imran Khan News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शनिवार को बैरिस्टर गोहर अली खान को पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया है, जिन्हें इमरान खान ने शीर्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए नामित किया था। गोहर खान को इमरान खान का करीबी और वफादार बताया जाता है और इमरान खान ने ही अध्यक्ष पद के लिए उन्हें नॉमिनेट किया था, और पार्टी में उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है।

पीटीआई के मुख्य चुनाव आयुक्त नियाजुल्लाह नियाजी ने नतीजों की घोषणा करते हुए कहा, कि आज हुए अंतर-पार्टी चुनाव के बाद बैरिस्टर गोहर को निर्विरोध चुना गया है। नियाज़ी ने कहा, कि उमर अयूब खान को पीटीआई का केंद्रीय महासचिव चुना गया है, जबकि अली अमीन गंडापुर और डॉ. यास्मीन राशिद को क्रमशः खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब में पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

 gohar khan becomes Pakistan Tehreek-e-Insaf chairman

इमरान के वफादार के हाथ पार्टी की कमान

इमरान खान की पार्टी पीटीआई में फेरबदल उस वक्त किए गये हैं, जब पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) के निर्देशों के मुताबिक, सजा पा चुके इमरान खान अपनी पार्टी की कमान अपने हाथों में नहीं रख सकते थे, जिसके बाद पार्टी को अंदरूनी चुनाव करवाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

केंद्रीय मतदान केंद्र पेशावर के रानो गढ़ी में मोटरवे टोल प्लाजा के पास स्थापित किया गया था, जहां खैबर पख्तूनख्वा के पीठासीन अधिकारी अली ज़मान ने चुनाव करवाया। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिठासीन अधिकारी अली जमान ने कहा, कि पीटीआई के रजिस्टर्ड कार्यकर्ताओं की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा है। और कार्यकर्ताओं ने एक ऑनलाइन एप के साथ साथ मतदान केन्द्र पर आकर बैलेट पेपर के जरिए मत का प्रयोग किया।

हालांकि, इस सप्ताह की शुरुआत में, पीटीआई सदस्य और वरिष्ठ वकील बैरिस्टर अली जफर ने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में गोहर खान के नाम की घोषणा की थी और कहा था, कि उनकी स्थिति अस्थायी है, क्योंकि तोशाखाना मामले के मद्देनजर इमरान खान की अयोग्यता खत्म होने के बाद, इमरान खान अध्यक्ष के रूप में वापस आ जाएंगे।

आपको बता दें, कि पाकिस्तान में अगले साल 8 फरवरी को संसदीय चुनाव होने वाले हैं और इमरान खान अभी भी जेल में बद हैं। इसी हफ्ते पाकिस्तान की एक अदालत ने इमरान खान के खिलाफ जेल में ही सुनवाई शुरू करने की इजाजत दे दी है, लिहाजा अब चुनाव से पहले इमरान खान के जेल से बाहर आने की करीब करीब सभी संभावनाएं खत्म हो गई हैं। इमरान खान की रिहाई अब इसी सूरत में संभव है, अगर उनकी पार्टी चुनाव जीत जाती है और सरकार बना लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+