रूस के खातिर भारत पर डिफेंस प्रतिबंध लगाया तो अमेरिका को ही होगा नुकसान: मैटिस
वॉशिंगटन। अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी जिम मैटिस ने कांग्रेस से आग्रह किया है कि रूस के खातिर भारत के रक्षा सौदों पर अगर प्रतिबंध लगाया तो अमेरिका को नुकसान होगा। सीनेट आर्म्ड सर्विस कमेटी में कांग्रेस में सासंदों को मैटिस ने अमरीकी सांसदों से कहा कि भारत और अन्य देशों को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय सुरक्षा छूट दी जानी चाहिए , जो 'काउंटरिंग अमरीका एडवर्जरिज थ्रू सेक्शन एक्ट' ( सीएएटीएसए ) के तहत प्रतिबंधों से दूर रहने के लिए रूस के हथियार लेने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल अगस्त 2017 में एक कानून पारित किया था और इस साल जनवरी में अस्तित्व में आया। इसके अनुसार, ट्रंप प्रशासन उन देशों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी जो रूस के साथ रक्षा या खुफिया सेक्टर में कोई लेन देन करता है। गौरतलब है कि भारत 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत से एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदने जा रहा है।
रूस से खरीदे जा रहे एस-400 लॉन्ग रैंज वाले मिसाइल सिस्टम 400 किमी की दूरी से दुश्मन की तरफ से आने वाले एयरक्राफ्ट, मिसाइल और यहां तक कि ड्रोन की नष्ट की क्षमता रखती है। ये एस-400 मिसाइल सिस्टम तीन प्रकार की मिसाइलों को एक साथ फायर करने की क्षमता रखती है।
हालांकि, भारत और रूस के बीच 2016 में शिखर सम्मेलन के दौरान एस-400 मिसाइल सिस्टम को खरीदने पर समझौता हुआ था, जिस पर अभी भी मोलभाव ही चल रहा है। बीच में यह भी अटकलें लगाई जा रही थी कि अमेरिका की सहमति के बाद ही भारत एस-400 मिसाइल सिस्टम मास्को से खरीदेगा।












Click it and Unblock the Notifications