दूसरे शीत युद्ध के मुहाने पर खड़ी है दुनिया, हो सकते हैं गंभीर परिणाम: IMF चीफ
आईएमएफ चीफ क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने डॉलर को मिल रही चुनौती, चीन-अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापार तनाव और यूक्रेन संकट को लेकर 'दूसरे शीत युद्ध' की चेतावनी दी है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने दूसरे शीत युद्ध की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में बढ़ते वैश्विक व्यापार तनाव के गंभीर परिणाम को रोकने के लिए देशों को और अधिक प्रयास करने की जरूरत है।
क्रिस्टीना जॉर्जीवा ने कहा कि इससे शीत युद्ध को टालने में मदद मिलेगी। आईएमएफ चीफ ने यह टिप्पणी विश्व बैंक और आईएमएफ की बैठक की शुरुआत में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आई है। उन्होंने कहा मैं फिर ये इसे होते नहीं देखना चाहती।
क्रिस्टीना जॉर्जीवा ने कहा, मैं उन लोगों में से हूं जो जानते हैं कि शीत युद्ध के परिणाम क्या होते हैं। यह दुनिया में प्रतिभा और योगदान के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ और विश्वबैंक जैसे संस्थानों को दुनिया को गंभीर आर्थिक परिणामों के साथ अलग-अलग ब्लॉकों में बंटने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में आईएमएफ की एक रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई थी कि 2023 में विश्व आर्थिक विकास धीमा होने की संभावना है, जिससे वैश्विक स्तर पर उच्च गरीबी और भूख दर बढ़ने का खतरा है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख ने बीते सप्ताह कहा था कि विश्व अर्थव्यवस्था के 2023 में 3% से कम बढ़ने की उम्मीद है। यह आंकड़ा 2022 के 3.4% से भी कम है।
रिपोर्ट के मुताबिक अगले पांच वर्षों के लिए विकास दर लगभग 3% रहने की उम्मीद है, जो जनवरी से उसके 2.9% के पूर्वानुमान के अनुरूप है। गौरतलब है कि साल 1990 के यह अबतक की सबसे कम विकास होगी। ये पिछले 20 वर्षों में 3.8% के औसत से नीचे है।
जॉर्जीवा ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मुद्रास्फीति के अब भी उच्च स्तर पर बने रहने से मजबूत सुधार नहीं हो पाया है। उन्होंने आगे कहा, यह हर किसी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाता है, खासकर कमजोर लोगों और देशों को। जॉर्जीवा ने कहा कि अपने नागरिकों के "हितों की रक्षा" करने के लिए नीति निर्माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि अगर हम यह नहीं कर पाते तो हालात और बदतर होंगे। आईएमएफ के प्रमुख ने राष्ट्रों से वैश्विक उत्पादकता बढ़ाने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया और भू-राजनीतिक तनाव से उत्पन्न आर्थिक विखंडन के खिलाफ चेतावनी जारी की।
बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास ने कहा कि विश्व बैंक और आईएमएफ के लिए कई प्रमुख मुद्दों पर प्रगति की गई है। उन्होंने कहा कि बुधवार को ऋण गोलमेज चर्चा के दौरान भी प्रगति हुई। पहली बार, इन वार्ताओं में न केवल लेनदार देश बल्कि निजी क्षेत्र और जाम्बिया, घाना, इथियोपिया और श्रीलंका के प्रतिनिधि भी शामिल थे, जो सभी ऋण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications